Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 46 के बाद, GT vs PBKS

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 4, 2026 at 2:58 PM
Modified at :May 4, 2026 at 2:58 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 46 के बाद, GT vs PBKS

गुजरात टाइटंस की जीत से प्लेऑफ की रेस रोमांचक बन गई है।

आईपीएल 2026 का 46वां मैच रविवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच (GT vs PBKS) खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतने के बाद पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता भेजा था। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 163 रन लगाए थे, जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में 4 विकेट से जीत प्राप्त की।

पहले बैटिंग करने आई पंजाब ने एक समय 47 के स्कोर तक पांच विकेट खो दिए थे। वो तो भला हो सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस का, जिनकी जुझारू पारियों के दम पर पंजाब की टीम 150 रनों का आंकड़ा पार पर पाई। शेडगे ने अपने IPL करियर का सबसे पहला अर्धशतक लगाते हुए 29 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली। दूसरी ओर स्टोइनिस ने 40 रनों का योगदान देकर पंजाब को 163 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए थे, और वह केवल 5 रन ही बना पाए। जोस बटलर ने 26 रन बनाए, जबकि अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले निशांत सिंधू केवल 15 रन बना सके। इस सबके बीच साई सुदर्शन मजबूती से डटे रहे और 57 रनों की पारी खेली। बाकी का काम वाशिंगटन सुंदर ने कर दिखाया, जो 23 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुंदर ने सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत रही, जिससे उसे अंक तालिका में फायदा मिला है। दूसरी ओर, यह पंजाब की इस सीजन की दूसरी हार रही। यहां जान लीजिए इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में कितना बदलाव हुआ है, वहीं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे निकला और कौन पीछे छूट गया है।

मैच 46 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 46, GT vs PBKS
IPL 2026 Updated Points Table After Match 46

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारने के बावजूद पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। पंजाब के अब 9 मैचों में 6 जीत के बाद कुल 13 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +0.855 हो गया है।

दूसरी ओर गुजरात को जीत के बावजूद पोजीशन में कोई फायदा नहीं मिला है। उनके अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर 12 अंक हो गए हैं, लेकिन गुजरात नेट रन रेट के मामले में बाकी टीमों से पीछे है। गुजरात की टीम टेबल में नंबर-5 पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: Abhishek Sharma likely to lead SRH in initial matches due to THIS reason
Abhishek Sharma (Image Credit: IPL)

पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेलने वाले साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। ऑरेंज कैप अभी सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के पास है, जो 10 मुकाबलों में 440 रन बना चुके हैं। उनसे 7 रन पीछे दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल मौजूद हैं। हेनरिक क्लासेन और वैभव सूर्यवंशी क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 440 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 433 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 425 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 404 रन
  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 385 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट चटकाने वाले कगिसो रबाड़ा अब पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रबाड़ा के कुल 16 विकेट हो चुके हैं, जबकि अंशुल कंबोज और भुवनेश्वर कुमार, दोनों 17 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 15-15 विकेट लिए हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 17 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 17 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 15 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 15 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.