Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 47 के बाद, MI vs LSG

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 5, 2026 at 2:53 PM
Modified at :May 5, 2026 at 2:53 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 47 के बाद, MI vs LSG

मुंबई इंडियंस जीत के बाद भी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच (MI vs LSG) खेला गया। मुंबई के गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में MI ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी थी। लखनऊ की पहले बल्लेबाजी आई तो उन्होंने 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला, जो इस सीजन उनका सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। मगर मुंबई ने 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की।

खासतौर पर मुंबई इंडियंस के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था, क्योंकि इसे हारते ही वो प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाते। बताते चलें कि LSG के लिए निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 63 रन जड़ दिए थे, उनका बल्ला इससे पहले पूरे सीजन खामोश रहा था।

दूसरी ओर 229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई को रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और 143 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर डाली। रिकल्टन ने 32 गेंदों में 83 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली।

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। डेथ ओवर्स में नमन धीर ने 12 गेंदों में 23 रनों की असरदार पारी खेलकर मुंबई के लिए मैच को फिनिश किया। हालांकि, विनिंग शॉट विल जैक्स ने लगाया, जिन्होंने सिक्स लगाकर मुंबई को सीजन की तीसरी जीत दिलाई।

मुंबई को इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पोजीशन के मामले में फायदा नहीं मिला है, लेकिन अंकों के बढ़ने के साथ-साथ खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा होगा। वहीं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में देख लीजिए क्या बदलाव हुए हैं?

मैच 47 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 47, MI vs LSG
IPL 2026 Updated Points Table After Match 47

लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उनके अंक बढ़कर 6 हो गए हैं। वहीं लखनऊ पहले की तरह टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। मुंबई और लखनऊ, दोनों की प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल लग रही है।

पंजाब किंग्स सबसे पहले स्थान पर बनी हुई है, जिनके 13 अंक हैं। वहीं क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर विराजमान RCB, SRH और राजस्थान रॉयल्स, इन तीनों के 12-12 अंक हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: Abhishek Sharma likely to lead SRH in initial matches due to THIS reason
Abhishek Sharma (Image Credit: IPL)

मुंबई और लखनऊ के मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 83 रन की पारी खेलने वाले रायन रिकल्टन छठे स्थान पर आ गए हैं, जो अब तक 380 रन बना चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा ने भी लंबी छलांग लगाई है, जिन्होंने अब तक सीजन में 221 रन बना लिए हैं।

अभिषेक शर्मा टॉप पर विराजमान हैं, जिनके नाम 440 रन हैं, वहीं 433 रन बना चुके दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी ऑरेंज कैप से ज्यादा दूर नहीं हैं, जो चौथे स्थान पर हैं और अब तक 404 रन बना चुके हैं।

  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 440 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 433 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 425 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 404 रन
  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 385 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 17-17 विकेट चटका चुके भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया हुआ है।

16 विकेट लेने वाले कगिसो रबाड़ा तीसरे और राजस्थान रॉयल्स के घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 15 विकेट लेकर चौथे पायदान पर बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा भी 15 विकेट ले चुके हैं और पांचवें नंबर पर विराजमान हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 17 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 17 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 15 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 15 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.