Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 48 के बाद, DC vs CSK

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 6, 2026 at 4:38 PM
Modified at :May 6, 2026 at 4:38 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 48 के बाद, DC vs CSK

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई को फायदा, ऑरेंज कैप का लीडर बदला।

आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच (DC vs CSK) खेला गया। चेन्नई के हाथों 8 विकेट की हार से दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में हार का सिलसिला 4 मैचों का हो गया है। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथा मैच हारी है। DC की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने 15 गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम किया।

दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, अगर ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने क्रमशः 38 और 40 रनों की पारी ना खेली होती तो DC 100 रनों का आंकड़ा भी मुश्किल से पार कर पाती। पूरे सीजन में बढ़िया लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज की इस मैच में जमकर पिटाई हुई। हालांकि CSK के अन्य गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।

जब चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी आउट हो गए। वहीं उर्विल पटेल भी सस्ते में आउट हो गए, नतीजन 45 के स्कोर तक सीएसके के 2 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने अंत तक पारी को संभाले रखा और नाबाद 114 रनों की पार्टनरशिप कर चेन्नई को सीजन में कुल पांचवीं जीत दिलाई। सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए, दूसरी ओर कार्तिक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दिल्ली कैपिटल्स पर 8 विकेट की बड़ी जीत से चेन्नई को पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिला है। दूसरी ओर दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह कठिन नजर आने लगी है। साथ ही जान लीजिए कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में क्या बदलाव हुए हैं?

मैच 48 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 48, DC vs CSK
IPL 2026 Updated Points Table After Match 48

इस जीत से चेन्नई सुपर किंग्स को पॉइंट्स टेबल में पोजीशन के हिसाब से कोई फायदा नहीं हुआ है। वह पहले की तरह छठे स्थान पर काबिज है, लेकिन उनका नेट रन रेट पहले से बेहतर (+0.151) हो गया है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स अब भी सातवें नंबर पर बनी हुई है, उनके कुल आठ अंक हैं और नेट रन रेट गिरकर -0.949 पर चला गया है।

पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है, जिनके अभी 13 अंक हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद RCB है, जिनके 12 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, इन चारों टीमों के 12-12 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है और 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

KL Rahul, Delhi Capitals, IPL 2025
KL Rahul. (Image Source: IPL)

अभिषेक शर्मा को पछाड़कर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। राहुल अब तक 445 रन बना चुके हैं, जबकि अभिषेक के 440 रन हैं।

SRH में अभिषेक के साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर हैं, जो अब तक 425 रन बना चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी चौथे स्थान पर कायम हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन ने 87 रनों की पारी खेल बहुत लंबी छलांग लगाते हुए ऑरेंज कैप की रेस के टॉप-5 में जगह बना ली है।

  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 445 रन
  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 440 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 425 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 404 रन
  • संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स) 402 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट नहीं बदली है। अंशुल कंबोज पर्पल कैप हासिल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक भी विकेट नहीं लिया. अंशुल कंबोज और भुवनेश्वर कुमार के अभी 17-17 विकेट हैं। 16 विकेट लेकर कगिसो रबाडा तीसरे स्थान पर हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर और ईशान मलिंगा ने अब तक 15-15 विकेट चटकाए हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 17 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 17 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 15 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 15 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.