Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 5 के बाद, LSG vs DC

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 2, 2026 at 2:41 PM
Modified at :April 3, 2026 at 1:53 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 5 के बाद, LSG vs DC

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

आईपीएल 2026 का पांचवां मैच बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीता और कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत मात्र 19 रनों पर रन आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंदों पर 7 रन बनाए। इसके बाद मिशेल मार्श (35) ने एडन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन मार्करम (11) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए।

आलम ये रहा कि महज 71 रन पर लखनऊ की टीम ने 5 विकेट खो दिए और पूरी टीम 19वें ओवर में महज 141 रन बनाकर सिमट गई। वहीं, इस स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब हुई। पहले पांच ओवर में दिल्ली की टीम ने महज 26 रन पर 4 विकेट खो दिए थे।

यहां से समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शतकीय साझेदारी की रिजवी ने 47 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन बनाए। दोनों के बीच 76 गेंदों पर 119 रनों की साझेदारी हुई। 18वें ओवर की पहली गेंद पर रिजवी ने छक्का मारकर दिल्ली को जीत दिला दी। दिल्ली की तरफ से एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट निकाले। 2 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किए, जबकि 1 विकेट कप्तान अक्षर पटेल के नाम रहा।

मैच 5 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 5, LSG vs DC
IPL 2026 Updated Points Table after match 5, LSG vs DC

पांचवें मैच के बाद सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। बता दें, अभी तक पांच टीमों का खाता खुल चुका है, वहीं पांच टीमों को अपनी पहली जीत का इंतजार है।

राजस्थान रॉयल्स 2 प्वाइंट्स और 4.171 की रन रेट के साथ अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। उनके ठीक पीछे रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू दूसरे स्थान पर है। लेकिन आज का मैच जीत कर दिल्ली कैपिटल्स 2 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। वहीं पंजाब किंग्स भी 2 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है।

हालांकि, इसके बाद गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और कोलकाता नाईट राइडर्स आठवें स्थान पर मौजूद हैं। कोलकाता से ठीक नीचे सनराइजर्स हैदराबाद हैं और -4.171 की रन रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Rohit Sharma, Mumbai Indians, IPL 2026
Rohit Sharma. (Image Credits: BCCI/IPL)

पांचवें मैच के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 81 रनों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।

उनके बाद, हैदराबाद के ईशान किशन 80 रनों के साथ दूसरे स्थान पर और मुंबई के रोहित शर्मा 78 रनों के साथ तीसरे पर मौजूद हैं। जबकि, पंजाब के कूपर कोनोली 72 रन साथ चौथे पर और दिल्ली के समीर रिजवी 70 रनों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

  1. रयान रिकल्टन (मुंबई इंडियंस) – 81 रन
  2. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 80 रन
  3. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 78 रन
  4. कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स) – 72 रन
  5. समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 70 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Jacob Duffy, RCB, IPL 2026
Jacob Duffy. (Image Credit: BCCI)

बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट व 7.33 की औसत के साथ पहले नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के टी नटराजन 3 विकेट के साथ दूसरे और गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 3 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं लुंगी एनगिडी और विजय कुमार वैशाक क्रमश: 3-3 विकेट लेकर चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

  1. जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 3 विकेट
  2. ⁠टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) – 3 विकेट
  3. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 3 विकेट
  4. ⁠लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स) – 3 विकेट
  5. विजय कुमार वैशाक (पंजाब किंग्स) – 3 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.