Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 51 के बाद, DC vs KKR

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 9, 2026 at 1:18 PM
Modified at :May 9, 2026 at 1:18 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 51 के बाद, DC vs KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स को पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा हुआ।

आईपीएल 2026 का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच (DC vs KKR) खेला गया। कोलकाता की टीम जीत का चौका लगा चुकी है, जबकि उसे पहले 6 मुकाबलों में एक भी जीत नहीं मिली थी। फिन एलन की 47 गेंदों में आई ऐतिहासिक शतकीय पारी ने केकेआर की जीत में बड़ा योगदान दिया। दूसरी ओर दिल्ली की टीम अपने होमग्राउंड पर अब लगातार 5 मैच हार चुकी है।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन ही बना पाई थी। पथुम निसांका ने 50 रन बनाए, आशुतोष शर्मा ने 39 रन और केएल राहुल ने 23 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा DC टीम का कोई भी बल्लेबाज स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान नहीं दे पाया।

जवाब में कोलकाता टीम ने फिन एलन को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारा, जो अंत तक क्रीज पर डटे रहे. कप्तान अजिंक्य रहाणे (13 रन) और अंगकृष रघुवंशी (1 रन) जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन उनके बाद फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। एलन ने 47 गेंद में 100 रन बनाकर आईपीएल के इतिहास में कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया, दूसरी ओर कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 143 रनों के लक्ष्य को 14.2 ओवर में ही चेज कर दिया था। इस बड़ी जीत से उन्हें पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है, दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है। साथ ही यहां जान लीजिए ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे कौन है?

मैच 51 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 51, DC vs KKR
IPL 2026 Updated Points Table After Match 51

दिल्ली कैपिटल्स को 5.4 ओवर शेष रहते 8 विकेट से हराने पर कोलकाता नाइट राइडर्स का नेट रन रेट बहुत बेहतर हो गया है। उनके 10 मैचों में 9 अंक हो गए हैं और सातवें स्थान पर आ गई हैं। वहीं दिल्ली 8 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। अब सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ही अंक तालिका में कोलकाता और दिल्ली से नीचे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने दबदबा बनाया हुआ है, जिनके 14 अंक हैं और पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर बनी हुई है। तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस, तीनों के 12-12 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. (Image: IPL)

ऑरेंज कैप अभी सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है, जो 494 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में तीन SRH के खिलाड़ी हैं।

क्लासेन के अलावा अभिषेक शर्मा दूसरे और ईशान किशन चौथे स्थान पर हैं। 468 रन बना चुके केएल राहुल तीसरे और वैभव सूर्यवंशी नंबर-5 पर विराजमान हैं, जो अब तक सीजन में 404 रन बना चुके हैं।

  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 494 रन
  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 475 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 468 रन
  • ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 409 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 404 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

पर्पल कैप पिछले कई दिनों से RCB के भुवनेश्वर कुमार के पास है। हालांकि CSK के अंशुल कंबोज भी उन्हीं के बराबर 17 विकेट ले चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

कगिसो रबाड़ा और ईशान मलिंगा, दोनों ने 16-16 विकेट चटकाए हैं और वे दोनों क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। कोलकाता के कार्तिक त्यागी 13 विकेट के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 17 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 17 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 16 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.