आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 54 के बाद, RCB vs MI

मुंबई, लखनऊ प्लेऑफ से बाहर, RCB पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची।
आईपीएल 2026 में रविवार, 10 मई को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) को 5 विकेट से हराया, वहीं दूसरी भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) को 2 विकेट से करीबी हार झेलनी पडी। मुंबई और लखनऊ, दोनों टीमें अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG की टीम ने 203 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिस नाम की आंधी आई, जिन्होंने 33 गेंदों में 85 रन जड़ दिए। मगर किसको पता था कि CSK के उर्विल पटेल एक अलग ही मूड में बैटिंग करने आएंगे, जिन्होंने 13 गेंद में अर्धशतक पूरा करके आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी की। चेन्नई ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीता।
दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 166 रन बना सकी। MI ने गेंदबाजी में बढ़िया शुरुआत करते हुए बेंगलुरू के 3 विकेट 39 रन पर ले लिए थे, लेकिन क्रुणाल पांड्या आरसीबी के असली मैच विजेता साबित हुए, जिन्होंने 73 रन की पारी खेल मुंबई को जीत से दूर धकेलने का काम किया। मुकाबला रोमांचक था, क्योंकि अंतिम गेंद पर रसिख डार सलाम ने 2 रन भागकर बेंगलुरू को रोमांचक जीत दिलाई।
इन दोनों मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल बहुत बदली है और टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता भी साफ होने लगा है। दूसरी ओर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में भी बदलाव देखे गए हैं।
मैच 54 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

चेन्नई के हाथों हार झेलने के बाद लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। दूसरी ओर बेंगलुरू के सामने घुटने टेकने के बाद मुंबई इंडियंस का भी प्लेऑफ से पत्ता साफ हो गया है।
रविवार की जीत के बाद RCB पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान हो गई है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान और प्लेऑफ के एक कदम करीब भी आ गई है। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, दोनों के 14-14 अंक हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट जस की तस बनी हुई है, जिसमें हेनरिक क्लासेन 494 रन बनाकर टॉप पर बने हुए हैं। उन्हीं की टीम के अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जो अब तक 475 रन बना चुके हैं। शुभमन गिल चौथे और 440 रन बना चुके वैभव सूर्यवंशी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन अब सातवें स्थान पर काबिज हो गए हैं।
- हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 494 रन
- अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 475 रन
- केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 468 रन
- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 462 रन
- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 440 रन
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

लखनऊ के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेकर अंशुल कंबोज ने पर्पल कैप हासिल कर ली थी, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही भुवनेश्वर कुमार ने MI के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट चटकाए और दोबारा से पर्पल कैप हासिल कर ली। 18 विकेट लेकर कगिसो रबाड़ा तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। वहीं प्रिंस यादव और ईशान मलिंगा अब तक 16-16 विकेट चटका चुके हैं।
- भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 21 विकेट
- अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 19 विकेट
- कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 18 विकेट
- प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट
- ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 16 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.