आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 55 के बाद, PBKS vs DC

पॉइंट्स टेबल में दिल्ली को फायदा, पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार।
आईपीएल 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (PBKS vs DC) खेला गया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद रोमांचक अंदाज में 211 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
अक्षर पटेल और डेविड मिलर दिल्ली की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे और इसी जीत के कारण DC के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कायम है। दूसरी ओर पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
पहले बैटिंग करने आई पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने पारी की सबसे पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया, उन्होंने 56 रन बनाए। दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर 59 रन बनाकर नाबाद लौटे और अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने 21 रनों की कैमियो पारी खेल पंजाब का स्कोर 210 तक पहुंचाया। गजब की बात यह रही कि दिल्ली टीम के लिए सभी 20 ओवर तेज गेंदबाजों ने किए।
दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, साहिल पराख और ट्रिस्टन स्टब्स भी सस्ते में आउट हो गए। देखते ही देखते 33 रन तक 3 विकेट गिर चुके थे और 74 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। इसी बीच अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने 64 रनों की बहुमूल्य साझेदारी कर दिल्ली टीम को संकट से उबारा।
पटेल ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, दूसरी ओर मिलर ने 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जीत में आशुतोष शर्मा की 24 रनों की पारी और माधव तिवारी की 18 रनों की कैमियो पारी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।
इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है, दूसरी ओर पंजाब को लगातार चौथी हार से नुकसान झेलना पड़ा है। दूसरी ओर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में भी बदलाव देखे गए हैं।
मैच 55 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वह टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है और उनका नेट रन रेट -0.993 का है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है, जिनके 11 मैचों में 13 अंक हैं।
RCB अभी टॉप पर है, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के भी उनके समान 14 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026 की ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन केएल राहुल 477 रन बनाकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। हेनरिक क्लासेन अब भी टॉप पर विराजमान हैं, जिनके अभी 494 रन हैं।
475 रन बना चुके अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं, वहीं शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली ने टॉप-10 में एंट्री मारी है।
- हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 494 रन
- केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 477 रन
- अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 475 रन
- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 462 रन
- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 440 रन
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

पंजाब और दिल्ली के मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट बिल्कुल नहीं बदली है। 21 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
कगिसो रबाड़ा, प्रिंस यादव और ईशान मलिंगा टॉप-5 में मौजूद हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह ने पर्पल कैप की रेस में टॉप-10 में एंट्री ले ली है।
- भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 21 विकेट
- अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 19 विकेट
- कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 18 विकेट
- प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट
- ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 16 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.