Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 57 के बाद, RCB vs KKR

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 14, 2026 at 4:04 PM
Modified at :May 14, 2026 at 4:04 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 57 के बाद, RCB vs KKR

RCB पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची, कोलकाता की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं।

आईपीएल 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला गया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली की 105 रनों की शतकीय पारी के दम पर RCB ने एकतरफा जीत दर्ज की।

बारिश से प्रभावित यह मैच लगभग सवा घंटे देरी से शुरू हुआ था। कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करने आई तो अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं रिंकू सिंह 29 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। कैमरून ग्रीन ने भी 32 रनों का योगदान देते हुए अपनी टीम को 192 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बेंगलुरू के सलामी बल्लेबाज जैकब बैथेल फिर से फ्लॉप रहे, जो 15 रन बनाकर आउट हो गए। मगर विराट कोहली एक अलग ही मूड में बैटिंग करने आए थे और अंत तक उन्हें कोई आउट नहीं कर पाए। उन्होंने 58 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक पूरा किया। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 39 रन बनाए।

RCB की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में काफी हलचल मच गई है। दूसरी ओर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में जान लीजिए क्या बदलाव देखने को मिले हैं।

मैच 57 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 57, RCB vs KKR
IPL 2026 Updated Points Table After Match 57

कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। बेंगलुरू के 16 पॉइंट्स हैं और गुजरात भी इतने ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं कोलकाता हारने के बाद 9 अंकों के साथ आठवें पायदान पर बनी हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बराबर 12-12 पॉइंट्स हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं और वो पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर हैं। ये सभी टीमें अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. (Image: IPL)

पहले की तरह ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास है, जो अब तक 508 रन बना चुके हैं। दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन हैं, वे भी 500 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

कोलकाता के खिलाफ शतकीय पारी खेल विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक शर्मा अभी चौथे और केएल राहुल पांचवें पायदान पर चले गए हैं। देवदत्त पडिक्कल 15वें स्थान पर हैं और अंगकृष रघुवंशी ने टॉप-20 में एंट्री ली है।

  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 508 रन
  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 501 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) – 484 रन
  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 481 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 477 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

IPL 2026 की पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है, जो अब तक सीजन में कुल 22 विकेट ले चुके हैं। 21 विकेट लेकर गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। 19 विकेट ले चुके अंशुल कंबोज तीसरे पायदान पर हैं। वहीं राशिद खान और प्रिंस यादव 16-16 विकेट ले चुके हैं।

इस टॉप-5 लिस्ट में प्रिंस यादव अकेले अनकैप्ड प्लेयर हैं। बेंगलुरू के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले कार्तिक त्यागी भी कुल 16 विकेट ले चुके हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 22 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 21 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 19 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 16 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.