Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 6 के बाद, KKR vs SRH

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 3, 2026 at 2:17 PM
Modified at :April 3, 2026 at 2:17 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 6 के बाद, KKR vs SRH

आईपीएल 2026 में कोलकात नाइट राइडर्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकात नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हुई। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया था। आईपीएल 2026 का छठा मैच गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनकी टीम के लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ।

बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम की तरफ से ट्रेविस हेड (21 गेंदों में 46 रन) और अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 48 रन) ने पावरप्ले में ही चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी और गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। इस मजबूत शुरुआत के बाद, मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में शानदार 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अंतिम ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी (24 गेंदों में 39 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

कोलकाता की ओर से तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 227 रनों के दबाव में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कोई भी साझेदारी पनप नहीं सकी।

हालांकि, युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 52 रनों की जुझारू पारी खेलकर संघर्ष किया। उनके साथ रिंकू सिंह (25 गेंदों में 35 रन) ने भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन दोनों के बीच हुई एक बड़ी गलतफहमी के कारण रघुवंशी रन आउट हो गए। इस झटके के बाद केकेआर की वापसी की उम्मीदें पूरी तरह टूट गईं।

अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने शानदार स्पेल डालते हुए मात्र 21 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। उनके अलावा ईशन मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसी खरब प्रदर्शन की वजह से केकेआर को 65 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

मैच 6 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 6, KKR vs SRH
IPL 2026 Updated Points Table after match 6

आज के मैच के बाद अंक तालिका के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स (पहले), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (दूसरे), दिल्ली कैपिटल्स (तीसरे), मुंबई इंडियंस (चौथे) और पंजाब (पांचवें) स्थान पर बरकरार हैं। सबसे बड़ा बदलाव निचले क्रम में हुआ है।

आज की शानदार जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 9वें से सीधे +0.469 रन रेट के साथ छठे स्थान पर आ गई है। वहीं, करारी हार के कारण कोलकाता नाईट राइडर्स अब खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गई है। इनके अलावा, गुजरात टाइटंस सातवें, लखनऊ सुपर जाइंट्स आठवें और चेन्नई सुपर किंग्स -4.171 की खराब रन रेट के साथ आखिरी स्थान पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Angkrish Raghuvanshi, IPL 2026, KKR
Angkrish Raghuvanshi. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

छठे मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी 103 रनों के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद हैदराबाद के ईशान किशन (94 रन) दूसरे, हेनरिक क्लासेन (83 रन) तीसरे, मुंबई के रयान रिकल्टन (81 रन) चौथे और रोहित शर्मा (78 रन) पांचवें स्थान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि टॉप-3 ने आज ही अपना दूसरा मुकाबला खेला और शानदार बल्लेबाजी से शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई।

  1. अंगकृष रघुवंशी (कोलकाता नाईट राइडर्स) 103 रन
  2. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 94 रन
  3. हेनरिक क्लासेन⁠ (सनराइजर्स हैदराबाद) 83 रन
  4. रयान रिकल्टन (मुंबई इंडियंस) – 81 रन
  5. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 78 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Jaydev Unadkat, IPL 2026, SRH
Jaydev Unadkat. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

छठे मैच के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट 4 विकेट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्लेसिंग मुजरबानी भी 4 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों ने आज के मैच में शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है।

इनके अलावा, 3-3 विकेटों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी तीसरे पर, दिल्ली कैपिटल्स के टी नटराजन चौथे पर और गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

  1. जयदेव उनादकट (सनराइजर्स हैदराबाद) – 4 विकेट
  2. ब्लेसिंग मुजरबानी (कोलकाता नाईट राइडर्स) – 4 विकेट
  3. जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 3 विकेट
  4. टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) – 3 विकेट
  5. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 3 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.