आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 9 के बाद, GT vs RR

शनिवार को हुए डबल हेडर में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की।
आईपीएल 2026 का 8वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने अर्धशतक लगाया, उन्होंने 51 गेंदों पर 90 रन बनाए।
उनकी सीजन में यह लगातार दूसरी फिफ्टी है। दिल्ली ने 162 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है।
इस मैच के बाद इस सीजन का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जिसमें राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की जायसवाल ने 55 और सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली। जुरेल ने भी 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और गुजरात को 210 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत साईं सुदर्शन द्वारा अच्छे से की गई उन्होंने 44 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। लेकिन बाकी कोई जीत के लिए उतना योगदान नहीं दे पाया और आखिरी ओवर तक गए इस रोमांचक मैच को राजस्थान ने 6 रनों से जीत दर्ज लिया।
मैच 9 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

आज के मुकाबलों को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इन शानदार जीतों के साथ राजस्थान, दिल्ली और पंजाब किंग्स 4-4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप 3 में मजबूती से खड़ी हैं। एक मैच जीत कर 2 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथे नंबर पर है, वहीं इसके ठीक नीचे पाचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद है।
आज का मैच हारकर मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर लुढ़क गई है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस (सातवें), लखनऊ सुपर जायंट्स (आठवें), कोलकाता नाइट राइडर्स (नौवें) और चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी शून्य अंकों के साथ अपनी पहली जीत की तलाश में सबसे नीचे संघर्ष कर रही हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी शानदार शुरुआत करते हुए सबसे आगे हैं, उन्होंने मात्र 2 मैचों में ही 160 रन बनाए हैं। उनके पीछे मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 2 मैचों में 113 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली 108 रनों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 103 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के इशान किशन 94 रनों के साथ चौथे और पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।
- समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 160 रन
- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 113 रन
- कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स) – 108 रन
- अंगकृष रघुवंशी (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 103 रन
- ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 94 रन
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

पर्पल कैप की होड़ में आज में मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 2 मैचों में 5 विकेट लेकर टॉप पर आ गए हैं, उनके ठीक नीचे पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख भी 5 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इन दोनों को लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो अपने 2-2 मैचों में 4-4 विकेट चटकाकर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।
- रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 5 विकेट
- विजयकुमार वैशाख (पंजाब किंग्स) – 5 विकेट
- टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) – 4 विकेट
- लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स) – 4 विकेट
- जयदेव उनादकट (सनराइजर्स हैदराबाद) – 4 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.