Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन तरीके जिनसे Cody Rhodes vs Logan Paul का मैच WWE King and Queen of the Ring में होगा खत्म

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 17, 2024 at 4:48 PM
Modified at :May 17, 2024 at 4:48 PM
तीन तरीके जिनसे Cody Rhodes vs Logan Paul का मैच WWE King and Queen of the Ring में होगा खत्म
Advertisement

WWE के आगामी इवेंट में “द अमेरिकन नाइटमेयर” और “द मेवरिक” के बीच पहली बार भिड़ंत होगी।

SmackDown में पिछले हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल (Logan Paul) का आमने-सामने आना रेसलिंग फैंस के लिए चौंकाने वाला विषय रहा। इससे भी चौंकाने वाली बात ये रही कि उनके बीच चैंपियन vs चैंपियन मैच की पुष्टि कर दी गई है, जो सऊदी अरब में होने वाले पे-पर-व्यू इवेंट King and Queen of the Ring में होगा। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि उनके बीच विनर टेक्स ऑल मैच होगा।

अगर ऐसा हुआ तो एक तरफ कोडी, यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को जीतकर WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे, दूसरी ओर लोगन पॉल अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को अपने कब्जे में करने का प्रयास करेंगे। अब SmackDown के अगले एपिसोड में कोडी रोड्स और लोगन पॉल के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होगा, जिसमें लोगों को उम्मीद होगी कि उनके बीच विनर टेक्स ऑल मैच की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। खैर इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि वो कौन से तीन तरीके हैं, जिनसे WWE King and Queen of the Ring में कोडी रोड्स vs लोगन पॉल मैच समाप्त हो सकता है।

3. अंकल हाउडी वापस आकर दखल दें

Wrestling Observer की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि WWE Backlash 2024 में QR कोड्स का दिखाया जाना संकेत था कि King and Queen of the Ring इवेंट में वायट फैमिली को एक नए सिरे से शुरू किया जा सकता है। WWE फैंस ने एक कोड को डिक्रिप्ट करके पता लगाया था कि 25 मई को सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में अवश्य ही किसी का रिटर्न होने वाला है।

यह भी बताया जा रहा है कि इसी तारीख को अंकल हाउडी का बर्थडे भी है। ऐसे में उम्मीद बढ़ गई है कि अंकल हाउडी इस इवेंट में आकर तहलका मचा सकते हैं। ऐसा भी पूरी तरह संभव है कि अंकल हाउडी आते ही SmackDown रोस्टर के टॉप चैंपियन कोडी रोड्स को टारगेट करने के लिए रोड्स vs लोगन पॉल मैच में दखल दे सकते हैं।

2. डबल चैंपियन बनेंगे Cody Rhodes

हालांकि अभी तक कोडी रोड्स और लोगन पॉल के बीच विनर टेक्स ऑल मैच की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट अनुसार उम्मीद काफी अधिक है कि उन दोनों की चैंपियनशिप King and Queen of the Ring इवेंट में दांव पर लगी होंगी। रोड्स अब WWE के नए फेस सुपरस्टार बन गए हैं और उन्हें अधिक ताकतवर दिखाने के लिए संभव है कि यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का भार भी उन्हें सौंपा जा सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो सैथ रॉलिंस के बाद कोडी रोड्स इतिहास में ऐसे केवल दूसरे सुपरस्टार बन जाएंगे, जिसने WWE चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को एक ही समय पर जीता हो। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने पर कोडी रोड्स ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन सकते हैं।

1. मैच डिसक्वालीफिकेशन के जरिए होगा समाप्त

कोडी रोड्स WWE के फेस सुपरस्टार हैं, वहीं लोगन पॉल चाहे पार्ट-टाइम रेसलिंग करते हैं, लेकिन वो दुनिया की सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक बन चुके हैं। दोनों व्यूअरशिप को बढ़ाने में अपना-अपना योगदान देते आए हैं, इसलिए उनमें से किसी एक की हार कंपनी के लिए नुकसानदेह रह सकती है। ऐसे में मुकाबले में कोई बाहरी दखल देखने को मिल सकता है, जिससे रेफरी को डिसक्वालीफिकेशन के जरिए मैच का विजेता घोषित करना पड़ सकता है। साथ ही इससे दोनों रेसलर्स के किरदार को कमजोर पड़ने से भी बचाया जा सकेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Advertisement