Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन ने असलम इनामदार को सौंपी कमान, टीम को लगातार दूसरी बार जीताने उतरेंगे पीकेएल का खिताब

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 23, 2024 at 5:43 PM
Modified at :September 23, 2024 at 5:44 PM
PKL 11: पुनेरी पलटन ने असलम इनामदार को सौंपी कमान, टीम को लगातार दूसरी बार जीताने उतरेंगे पीकेएल का खिताब

पुनेरी ने शानदार वीडियो के साथ फैंस को अपने कप्तान का चेहरा दिखाया।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) की डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन ने पीकेएल सीजन 11 (PKL 11) के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। पिछले सीजन टीम को पहली बार चैंपियन बनाने वाले असलम इनामदार को कप्तान बनाए रखा गया है। असलम ने बेंगलुरु में टीम के कैंप को भी ज्वाइन कर लिया है और इसका ऐलान फिल्मी अंदाज में किया गया है।

पुनेरी पलटन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें असलम इनामदार काले रंग की टीशर्ट और काले ही रंग की पैंट पहने दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह एक ट्रैक्टर से फिल्मी अंदाज में छलांग लगाकर उतरते दिख रहे हैं। इसके बाद ‘पुष्पा’ फिल्म का मशहूर टोन बजता है जिसके साथ वह स्लो मोशन में आगे बढ़ते जाते हैं। इस पूरी एंट्री को पुष्पा के अल्लू अर्जुन का रूप देने की शानदार कोशिश की गई है।

असलम की कप्तानी में पिछले सीजन पुनेरी ने जीता था पहला पीकेएल टाइटल

पिछले सीजन असलम की कप्तानी में पुनेरी पलटन का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 22 में से 17 मैच जीतते हुए नॉकआउट राउंड में दमदारी के साथ प्रवेश किया था। इस दौरान उन्होंने केवल दो ही मैच गंवाए थे। इसके बाद उन्होंने फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस सीजन में असलम ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

असलम ने 23 मैचों में 142 रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्हें मोहित गोयत का भी अच्छा साथ मिला था जिन्होंने 22 मैचों में 122 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे। हालांकि, टीम को चैंपियन बनाने में डिफेंडर्स की भूमिका अहम रही थी। खास तौर से मोहम्मदरेजा शादलू ने अदभुत प्रदर्शन किया था। शादलू ने 24 मैचों में 99 टैकल प्वाइंट्स लिए थे और सबसे अधिक टैकल प्वाइंट लेने वाले डिफेंडर रहे थे। 

पुनेरी पलटन इस बार अपना अभियान हरियाणा के खिलाफ ही शुरु करने वाली है। उनका 11वें सीजन का पहला मैच 19 अक्टूबर को होना है। सीजन की शुरुआत हैदराबाद में होनी है और इसके बाद कारवां नोएडा एवं पुणे जाएगा। नॉकआउट मैच कहां खेले जाएंगे इसका ऐलान अब तक नहीं किया गया है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.