PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए पुनेरी पलटन का पूरा शेड्यूल

डिफेंडिंग चैंपियन ने अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में गत चैंपियन पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्टूबर से करेगी। यह सीजन का कुल चौथा मुकाबला होगा, जिसमें दसवें सीजन का फाइनल मैच दोहराया जाएगा, क्योंकि पुणे का सामना हरियाणा स्टीलर्स से होगा। पुनेरी पलटन का पहला मैच हरियाणा तो आखिरी भिड़ंत 23 दिसंबर को तमिल थलाइवाज से होगी।
पुनेरी पलटन ने सीजन 11 के लिए कप्तान असलम इनामदार और मोहित गोयत की जोड़ी को रिटेन किया था। इस टीम ने आगामी सीजन के लिए अधिकांश खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। रेडिंग की बात करें तो पंकज मोहिते, मोहित गोयत और असलम इनामदार इस बार भी विपक्षी डिफेंडर्स की नाक में दम करना चाहेंगे।
टीम का डिफेंस काफी हद तक पिछले सीजन जैसा ही दिख रहा है। संकेत सावंत, गौरव खत्री, अबिनेश नादराजन और अन्य कई युवा खिलाड़ियों को पुणे ने इस बार अपने साथ जोड़ा है। मोहम्मद अमान को डेब्यू का मौका मिल सकता है और वैभव कांबले इस बार ज्यादा मौके पाकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। तो चलिए डालते हैं पुनेरी पलटन के सीजन 11 में पूरे शेड्यूल पर एक नजर।
पीकेएल सीजन 11 के लिए पुनेरी पलटन का शेड्यूल:
हैदराबाद लेग
- 19 अक्टूबर – पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स
- 21 अक्टूबर – पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स
- 23 अक्टूबर – पुनेरी पलटन vs तमिल थलाइवाज
- 25 अक्टूबर – पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स
- 29 अक्टूबर – पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स
- 03 नवंबर – पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा
- 04 नवंबर – पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स
- 09 नवंबर – पुनेरी पलटन vs तेलुगू टाइटंस
नोएडा लेग
- 11 नवंबर – पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली
- 17 नवंबर – पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 19 नवंबर – पुनेरी पलटन vs यूपी योद्धा
- 24 नवंबर – पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स
- 25 नवंबर – पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 27 नवंबर – पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स
- 29 नवंबर – पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स
पुणे लेग
- 3 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा
- 7 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs यूपी योद्धा
- 9 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली
- 13 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स
- 16 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स
- 20 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs तेलुगू टाइटंस
- 23 दिसंबर – पुनेरी पलटन vs तमिल थलाइवाज
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम