Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन की पूरी टीम

Published at :August 17, 2024 at 9:40 PM
Modified at :August 17, 2024 at 9:40 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


डिफेंडिंग चैंपियन का रेडिंग डिपार्टमेंट इस बार जबरदस्त है।

पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) का ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस बार कुल मिलाकर 8 खिलाड़ियों के लिए करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी फ्रेंचाइजी ने कितने ज्यादा पैसे खर्च किए। अगर हम पुनेरी पलटन की बात करें तो उन्होंने अपने कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया था। मोहम्मदरेजा शादलू को उन्होंने महंगे होने की वजह से नहीं रिटेन किया था और ना ही ऑक्शन में उन्हें हासिल कर पाए। हालांकि पलटन की बाकी कोर टीम वही थी, जिसने उन्हें पिछले सीजन चैंपियन बनाया था।

पुनेरी पलटन ने इस बार ऑक्शन में वी अजीत कुमार को खरीदा जो एक जबरदस्त रेडर हैं। उनके आने से टीम का रेडिंग डिपार्टमेंट और भी मजबूत हो गया है। इसके अलावा फ्रेंजाइजी ने और ज्यादा कोई बड़ी खरीददारी नहीं की। इसकी वजह साफ थी कि पुनेरी पलटन की टीम पहले ही काफी सेटल थी और इसी वजह से उन्हें ऑक्शन में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। कुल मिलाकर 9 ही खिलाड़ी उन्होंने ऑक्शन में खरीदे।

पुनेरी पलटन के पास पीकेएल के 11वें सीजन के लिए 7 रेडर, 12 डिफेंडर और 2 ऑलराउंडर हैं। कुल मिलाकर 21 खिलाड़ियों की टीम पुनेरी पलटन के पास है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस बार पुनेरी पलटन का हिस्सा हैं।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए पुनेरी पलटन की पूरी टीम:

रेडर्स

पंकज मोहिते, मोहित गोयत, आर नितिन, आकाश शिंदे, आदित्य शिंदे, वी अजीत कुमार और आर्यवर्धन नवाले।

डिफेंडर्स

संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, वैभव कांबले, दादासो पुजारी, तुषात दत्तारे, मोहित, अली हादी, अमन, मोहम्मद अमान, विशाल और सौरव।

ऑलराउंडर्स

असलम ईनामदार और आमिर हसन नूरूजी।

आपको बता दें कि पीकेएल के 10वें सीजन का खिताब पुनेरी पलटन ने ही जीता था। फाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर पुनेरी पलटन ने टाइटल अपने नाम किया था। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार मोहम्मदरेजा शादलू की कमी डिफेंस में उन्हें कितनी खलती है। उनके ना होने का असर इस बार टीम पर पड़ सकता है। पिछले सीजन उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement