Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Dream11 tips: पुनेरी पलटन के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करें शामिल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 18, 2024 at 10:29 PM
Modified at :October 18, 2024 at 10:29 PM
PKL 11 Dream11 tips: पुनेरी पलटन के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करें शामिल

पुनेरी पलटन की टीम इस बार भी काफी जबरदस्त है।

पीकेएल 10 की चैंपियन पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) ने फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराया था। पुणे की टीम PKL 11 में अपने अभियान की शुरुआत में हरियाणा के खिलाफ मैच से करने जा रही है। यह देखने योग्य बात होगी कि पिछले सीजन पुनेरी पलटन का हिस्सा रहे मोहम्मदरेजा शादलू पहले मैच में पुणे के खिलाफ कैसा खेल दिखा पाते हैं।

पुणे की टीम को ऑलराउंडरों के लिए जाना जाता है, जिसमें लगभग सभी खिलाड़ियों को रेडिंग और डिफेंस में भी योगदान देते हुए देखा जाता है। रेडिंग से लेकर डिफेंस और ऑलराउंड डिपार्टमेंट में भी पुणे के कई सारे प्लेयर Dream11 में प्वाइंट्स की बरसात करते हुए नजर आ सकते हैं।

3. मोहित गोयत – रेडिंग

मोहित गोयत ने सीजन 8 में अपना पीकेएल डेब्यू किया था और वो तभी से पुनेरी पलटन का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं। मोहित अपने पीकेएल करियर में 401 रेड प्वाइंट्स अर्जित कर चुके हैं और दसवें सीजन में उन्होंने 122 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे। मोहित इस बार भी टीम के मेन रेडरों में से एक होंगे और खूब सारे रेड प्वाइंट्स हासिल कर टीम को रेडिंग में फायदा दिलाना चाहेंगे। पिछले सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो मोहित ने 22 मैचों में कुल 252 रेड की थीं, जिसका मतलब वो प्रत्येक मैच में औसतन 10-12 रेड करते हैं, इसलिए उनसे ज्यादा अंकों की उम्मीद करना भी गलत नहीं होगा।

2. गौरव खत्री – डिफेंस

गौरव खत्री भी अभी युवा हैं, लेकिन युवा जोश ही इस पुनेरी पलटन की टीम को परिभाषित करता है। गौरव पुणे के लिए अपने पहले सीजन यानी PKL 9 में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन पीकेएल 10 में उन्होंने 69 टैकल प्वाइंट्स बटोरने के अलावा 3 रेडिंग प्वाइंट भी हासिल किए थे।

वो जरूरत पड़ने पर रेडिंग भी कर सकते हैं, इसलिए कोई भी फैन उन्हें अपनी Dream11 टीम में जरूर शामिल करना चाहेगा। अच्छी बात ये है कि डिफेंस में उनका सक्सेस रेट पिछले सीजन 59 प्रतिशत रहा था, इसलिए पुणे टीम और फैंस इस बार भी उनसे विश्व स्तरीय प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

1. असलम इनामदार – ऑलराउंडर

असलम इनामदार की कप्तानी में पुनेरी पलटन पीकेएल 10 की चैंपियन बनी थी। अब अगले सीजन के लिए भी पुणे ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। असलम ने पिछले साल 142 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे और साथ ही 26 टैकल प्वाइंट्स भी बटोरे थे। उनके कंधों पर कप्तानी का भार होगा और वो दोनों डिपार्टमेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। असलम अब तक पुणे के लिए खेले तीनों सीजन में 150 या उससे अधिक अंक बटोर चुके हैं, इसलिए इस बार भी वो Dream11 टीमों को बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement