Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन को लगा बहुत बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 11, 2024 at 8:14 PM
Modified at :November 11, 2024 at 8:14 PM
PKL 11: पुनेरी पलटन को लगा बहुत बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार घुटने में लगी चोट के चलते PKL 11 से बाहर हो गए हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के बीच में पुनेरी पलटन की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। पुनेरी पलटन के नियमित कप्तान असलम इनामदार घुटने की चोट की वजह से तकलीफ में थे और अब वह उसी चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पुनेरी पलटन की टीम ने अधिरकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अचानक हुए इस इंजरी की वजह से कप्तान असलम इनामदार PKL 11 में अब आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

असलम इनामदार ने इस सीजन 7 मैच खेले और उसमें उनके नाम 30 रेड पॉइंट और 7 टैकल पॉइंट रहे। चोट की वजह से असलम ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टीम की 49-30 से एकतरफा जीत वाले मैच में हिस्सा नहीं लिया था और उस मैच में पंकज मोहिते ने टीम की कमान संभाली थी। आगे के मैचों में भी अब पंकज मोहिते ही टीम की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं।

असलम की चोट से क्या पुनेरी पलटन के प्रदर्शन पर पड़ेगा असर?

प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रहे असलम इनामदार पुनेरी पलटन के कप्तान होने के साथ-साथ एक बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी हैं। वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं और उनके टीम ने रहने से न सिर्फ रेडिंग बल्कि डिफेंस भी मजबूत रहता है।

हालांकि, इस सीजन में अभी तक असलम उस तरह का फॉर्म नहीं दिखा सके थे और उसके बाद चोटिल होने की वजह से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ 5 रेड पॉइंट लेने के बाद पटना पाइरेट्स के खिलाफ असलम ने अच्छी वापसी की थी और 9 पॉइंट हासिल किये थे।

तमिल थलाइवाज के खिलाफ सिर्फ 4 पॉइंट लेने के बाद 30वें मिनट में ही उन्हें सब्स्टीट्यूट होना पड़ा था। इसके बाद बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ असलम ने 5 पॉइंट लिए जिसमें 3 टैकल पॉइंट थे। बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ भी असलम सिर्फ 3 पॉइंट ही ले सके थे। यू मुम्बा के खिलाफ असलम बढ़िया फॉर्म में थे लेकिन 30वें मिनट में उन्हें चोटिल होने की वजह से सब्स्टीट्यूट होना पड़ा था। उस मैच में उन्होंने 10 पॉइंट हासिल कर लिए थे, जिसमें 9 रेड पॉइंट थे। तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 9 नवंबर को हुए मैच में सिर्फ 11 मिनट मैट पर रहने के बाद असलम बाहर हो गए थे और अब वह पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.

Latest News
Advertisement