Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 के प्लेऑफ का पूरा समीकरण, एक स्पॉट के लिए दो टीमों के बीच लड़ाई

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 21, 2024 at 3:08 PM
Modified at :December 21, 2024 at 3:08 PM
PKL 11 के प्लेऑफ का पूरा समीकरण, एक स्पॉट के लिए दो टीमों के बीच लड़ाई

पीकेएल के अंतिम दौर में अब प्लेऑफ की लड़ाई काफी रोचक हो गई है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में अब प्लेऑफ की लड़ाई काफी तेज हो गई है। अब टीमों को ज्यादा मैच नहीं खेलने हैं और जितने भी मुकाबले उनके पास बचे हैं उनमें ही बेहतर प्रदर्शन करके उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाना है। कुछ टीमों का प्रदर्शन तो अभी तक काफी शानदार रहा है लेकिन कुछ टीमों ने निराश किया है।

कई सारी टीमें ऐसी हैं जो इस पीकेएल सीजन आसानी से प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही हैं लेकिन कुछ टीमें ऐसी हैं जिनके लिए ऐसा लगता है कि राह काफी कठिन होने वाली है। इन्हें दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

तो चलिए यहां हम आपको सभी टीमों के पीकेएल 11 के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण के बारे में बताते हैं। यहां जानिए कौनसी टीम किस तरह प्लेऑफ में जा सकती है।

1. हरियाणा स्टीलर्स – क्वालीफाई

हरियाणा स्टीलर्स ने इस सीजन लगातार शानदार खेल दिखाया है और उन्होंने जीत की लड़ी लगा दी है। उन्होंने सीजन के पहले 19 में से ही 15 मैच जीत लिए थे और केवल चार हार के साथ उन्होंने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी। फिलहाल हरियाणा 21 मैच खेल चुका है जिसमें से पांच में उन्हें हार मिली है। 79 पॉइंट्स के साथ अब भी वे पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। खास बात ये है कि उन्होंने अच्छी-खासी बढ़त बना रखी है।

2. दबंग दिल्ली – क्वालीफाई

दबंग दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 47-25 से हराया और 20 मैच में 11 जीत एवं 71 पॉइंट के साथ उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंक तालिका में दबंग दिल्ली की टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर है और लीग स्टेज में उनके अब सिर्फ दो मैच बचे हैं। 21 दिसंबर को जयपुर पिंक पैंथर्स एवं 23 दिसंबर को गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी दो मुकाबलों में जीत के साथ दबंग दिल्ली की टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने के प्रयास में रहेगी।

3. पटना पाइरेट्स – क्वालीफाई

120वें मैच में तेलुगु टाइटंस पर शानदार जीत के साथ पटना पाइरेट्स पीकेएल 11 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। पटना ने टाइटंस को करीबी मुकाबले में 41-37 से हराया और 20 मैचों में 13 जीत और 73 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। फिलहाल, पटना अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और अब लीग चरण में उनके केवल दो मैच बचे हैं।

4. यूपी योद्धा – क्वालीफाई

तेलुगु टाइटंस पर पटना पाइरेट्स की जीत से यूपी योद्धा को बड़ा फायदा हुए। इस मैच का नतीजा आते ही पटना के साथ यूपी ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिससे अब केवल दो प्लेऑफ स्थान बचे हैं। यूपी इस समय 20 मैचों में 11 जीत और 69 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है और उनके पास भी टॉप 2 में जाने का अच्छा मौका है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा।

5. जयपुर पिंक पैंथर्स – क्वालीफाई

जयपुर पिंक पैंथर्स ने कड़ा संघर्ष करते हुए आखिरकार प्रो कबड्डी 2024 के 123वें मैच में बंगाल वॉरियर्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। जयपुर इस सीजन में प्लेऑफ में जाने वाली पांचवीं टीम बन गई है। साथ ही, उन्होंने लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

6. यू मुम्बा – सिर्फ 1 पाइंट की दरकार

सुनील कुमार की कप्तानी वाली यू मुम्बा प्लेऑफ में जाने के करीब है। टीम ने अभी तक 20 में से 11 मैच जीते हैं और अंक तालिका में छठे नंबर पर हैं। यू मुम्बा के 66 अंक हो गए हैं और अब उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए सिर्फ एक पाइंट की दरकार है।

7. तेलुगु टाइटंस – लगभग एलिमिनेट

पवन सहरावत की तेलुगु टाइटंस अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होती हुई नजर आ रही है। टीम ने अभी तक 22 में से 12 मैच जीते हैं और 66 अंकों के साथ सातवें पायदान पर हैं।

8. पुनेरी पलटन – एलिमिनेट

डिफेंडिंग चैंपियंस पुनेरी पलटन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई है। जयपुर द्वारा बंगाल को हराने के बाद पुनेरी को ये बड़ा झटका लगा। पुनेरी ने इस सीजन में अब तक केवल 8 मैच जीते हैं और 55 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। असलम ईनामदार के बाहर होने के बाद से पुनेरी की टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता चला गया था और यही कारण है कि उन्हें इस सीजन प्लेऑफ में जाने का मौका नहीं मिला।

9. बंगाल वारियर्स – एलिमिनेट

फजल अत्राचली और मनिंदर सिंह की बंगाल वारियर्स के अभी 20 मैचों में 40 ही पॉइंट हैं। इसी वजह से टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

10. तमिल थलाइवाज – एलिमिनेट

तमिल थलाइवाज प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम थी। टीम को इस सीजन अभी तक सिर्फ 7 ही मुकाबलों में जीत हाथ लगी।

11. गुजरात जायंट्स – एलिमिनेट

राम मेहर सिंह की गुजरात जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अगर वो अपने बचे हुए 3 मैच जीत भी लें तब भी 50 ही पॉइंट तक पहुंच पाएंगे, जबकि टॉप-7 टीमों के पहले ही इससे ज्यादा अंक हो गए हैं। ऐसे में गुजरात अब बाहर है।

12. बेंगलुरु बुल्स – एलिमिनेट

परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस टीम को अभी तक 20 में से सिर्फ 2 ही मैचों में जीत मिली है और 17 मैचों में हार मिली है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.