Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Ravindra Jadeja ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखी बड़ी शर्त, ट्रेड डील पर आई रुकावट!

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 12, 2025 at 10:14 PM
Modified at :November 12, 2025 at 10:14 PM
Ravindra Jadeja

हर जगह Ravindra Jadeja के CSK छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जाने की बात चल रही है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले टीमों के बीच चल रही ट्रेड डील्स को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा अपडेट चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच संभावित डील को लेकर है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), संजू सैमसन और सैम करन शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेड लगभग फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका है, लेकिन जडेजा ने इसमें एक अहम शर्त रख दी है, जिसने डील को फिलहाल अधर में लटका दिया है।

जडेजा की कप्तानी की मांग बनी चर्चा का विषय

Ravindra Jadeja IPL 2021
Ravindra Jadeja. (Image Source: BCCI)

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट से साफ कहा है कि अगर वह RR की जर्सी पहनते हैं, तो उन्हें टीम की कप्तानी भी चाहिए। बताया जा रहा है कि जडेजा ने यह मांग ट्रेड डील का हिस्सा बनाते हुए रखी है।

इस डील के तहत, जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनेंगे। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में ₹18 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। वहीं, करन को CSK ने पिछले मेगा ऑक्शन में ₹2.4 करोड़ में खरीदा था। अब फ्रेंचाइजियों के बीच अंतिम बातचीत के बाद कुछ ही दिनों में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।

राजस्थान के पास रियान पराग का विकल्प भी मौजूद

संजू सैमसन 2013 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं और 2021 सीजन से टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। पिछले सीजन में चोट के कारण वह कुछ मैचों से बाहर रहे थे, तब रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी। ऐसे में टीम के पास पहले से ही एक युवा कप्तानी विकल्प मौजूद है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या RR मैनेजमेंट जडेजा की कप्तानी की शर्त मान लेता है या नहीं, क्योंकि टीम में पहले से ही मजबूत लीडरशिप स्ट्रक्चर मौजूद है।

CSK ने सैमसन को कप्तानी देने से किया इनकार

वहीं, ट्रेड के दूसरे हिस्से में यह भी स्पष्ट हो गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को कप्तानी नहीं देने वाली। CSK के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी से नहीं हटाया जाएगा।

गायकवाड़ IPL 2024 से CSK के कप्तान हैं और 2025 सीजन के दौरान चोटिल होने के बावजूद मैनेजमेंट ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। उस वक्त एमएस धोनी ने बचे हुए मैचों में टीम की अगुवाई की थी।

जडेजा का पिछला कप्तानी अनुभव

यह पहला मौका नहीं होगा जब जडेजा कप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे। IPL 2022 में CSK ने जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने धोनी को कप्तानी वापस सौंप दी थी। इसके बाद से वह टीम के एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में बने रहे, लेकिन फ्रेंचाइज़ी के साथ उनके संबंधों में खटास की खबरें कई बार सामने आईं।

सैमसन की नई शुरुआत और आने वाला ऑक्शन

Sanju Samson, RR, IPL 2025
Sanju Samson. (Image Source: IPL)

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 67 मैचों में 33 जीत और 33 हार दर्ज की हैं और टीम के ऑल-टाइम टॉप रन-स्कोरर भी हैं। हालांकि, IPL 2025 के बाद उन्होंने RR से रिलीज की रिक्वेस्ट की थी ताकि वह किसी नई फ्रेंचाइज़ी के साथ अपना सफर शुरू कर सकें।

अब जब IPL 2026 ऑक्शन दिसंबर में होने वाला है, सभी टीमें 15 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले अपनी लिस्ट को फाइनल कर रही हैं। इस बीच जडेजा की कप्तानी की मांग ने RR और CSK के बीच चल रही इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील में नया ट्विस्ट ला दिया है।

क्या ट्रेड डील पर लगेगी मुहर?

अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या राजस्थान रॉयल्स जडेजा की कप्तानी की शर्त मानकर डील फाइनल करेगी, या फिर यह ट्रेड अधूरा रह जाएगा। आने वाले दिनों में इस मामले पर फ्रेंचाइजियों की ओर से आधिकारिक बयान आने की उम्मीद है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement