भारी-भरकम कीमत में बिकी RCB, आईपीएल 2026 से पहले बदले टीम के मालिक

(Courtesy : BCCI)
चार सदस्यों वाले कंसोर्टियम ने डिफेंडिंग चैंपियंस को खरीदा।
आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरी लीग के बिजनेस मॉडल को चर्चा में ला दिया है। यह सिर्फ टीम के प्रदर्शन या स्क्वाड का मामला नहीं है, बल्कि अब ओनरशिप तक बड़ा बदलाव हो चुका है।
डिफेंडिंग चैंपियन बनने के बाद RCB के लिए यह एक नया फेज है, जहां मैदान के बाहर भी बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। फ्रेंचाइजी की वैल्यू और ग्लोबल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी को देखते हुए यह डील काफी अहम मानी जा रही है।
16,705 करोड़ रुपये में बिकी RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार सदस्यों वाले कंसोर्टियम ने खरीद लिया है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और ब्लैकस्टोन शामिल हैं। इस कंसोर्टियम ने RCB को 16,705 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है।
इस खबर की पुष्टि RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “RCB Sold to Birlas! Great move!”
क्यों खास है यह डील?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है और इसका फैनबेस दुनिया भर में फैला हुआ है। ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए काफी कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिला।
आदित्य बिड़ला ग्रुप को इस डील को जीतने के लिए बाकी बड़े ग्रुप्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला करना पड़ा। यह डील साफ दिखाती है कि IPL अब सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक हाई-वैल्यू स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट बन चुका है।
IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले में SRH से भिड़ेगी RCB
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 में अपना अभियान 28 मार्च से शुरू करेगी। वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीजन के ओपनिंग मुकाबले में भिड़ेगी।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.