IPL इतिहास में RCB के कप्तान बने सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

कई बड़े नाम होने के बावजूद RCB की ट्रॉफी कैबिनेट अब तक खाली है।
वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे चर्चित टी20 लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चहेती टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) है। विराट कोहली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, एबी डिविलियर्स, केविन पीटरसन जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों ने इस टीम में खेलकर इसकी लोकप्रियता में चार-चांद लगाए हैं। लेकिन ये तमाम खिलाड़ी फैंस की खिताब जीतने की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुए हैं।
जैसा की आप जानते ही होंगे 2008 से 2024 तक के सफर में कई महान खिलाड़ियों ने RCB की कप्तानी की। हालांकि, बड़े नामों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने के बावजूद ये फ्रेंचाइज ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के अब तक के सफर में RCB की कप्तानी कर चुके सभी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
1. राहुल द्रविड़ (2008)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए आईपीएल के इतिहास के पहले ही सीजन बतौर कप्तान पूर्व महान बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ थे। उस वक्त द्रविड़ इस फ्रेंचाइजी के आइकन प्लेयर चुने गए थे। राहुल द्रविड़ इस टीम के लिए एक ही सीजन कप्तान रहे। जहां उन्होंने 14 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वो बतौर खिलाड़ी खेले।
2. केविन पीटरसन (2009)
इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन इंडियन प्रीनियर लीग में आरसीबी की कप्तानी करने में सफल रहे हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी को आरसीबी ने 2009 के सीजन में टीम की कमान सौंपी थी और उन्होंने 6 मैच में कप्तानी की थी। जिसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया।
3. अनिल कुंबले (2009-10)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2009 के बीच सीजन में भारत के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज रहे अनिल कुंबले को कप्तान बनाया था। कुंबले इस टीम को उस सत्र में अपनी कप्तानी में फाइनल तक ले जाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 2010 के सीजन में भी कप्तानी की। और वो इस टीम के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं। वो 35 मैच में इस टीम के कप्तान रहे।
4. डेनियल वेटोरी (2011-12)
आईपीएल में न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर रहे डेनियल वेटोरी ने भी कप्तानी की है। वेटोरी आईपीएल में आरसीबी के लिए 2011 और 2012 को सीजन में कप्तान रहे। उन्होंने इस टीम के लिए 28 मैचों में कप्तानी की। जिसमें ठीक-ठाक सफलता मिली।
5. विराट कोहली (2013-21)
आरसीबी के लिए बतौर कप्तान एक लंबा अध्याय विराट कोहली के नाम रहा है। इस लीग के पहले ही सत्र से आरसीबी में खेल रहे विराट कोहली को पहली बार 2011 में कप्तानी करने का मौका मिला। इसके बाद वो 2013 में टीम के फुल टाइम कप्तान बन गए और उन्होंने 2021-22 तक लगातार टीम की कमान संभाली। कोहली ने आरसीबी के लिए बतौर कप्तान 143 मैच खेले।
6. शेन वॉटसन (2017)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे शेन वॉटसन को भी आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करने का मौका मिला है। 2017 के सीजन के बीच में विराट कोहली की अनुपस्थिति में शेन वॉटसन ने कुछ मैचों में कप्तानी की। वो कुल 3 मैच में कप्तानी करने में सफल रहे।
7. फाफ डू प्लेसिस (2022-24)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान रहे फाफ डू प्लेसिस को आरसीबी ने 2022 के मेगा ऑक्शन में खरीदा और इसके बाद उन्हें कप्तानी सौंपी। फाफ डू प्लेसिस ने इस टीम के लिए 2024 के सीजन तक कुल 42 मैचों में कप्तानी की। उन्होंने इस टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
8. रजत पाटीदार (2025)
रजत पाटीदार को RCB का आठवां कप्तान घोषित किया गया है। वह 2021 में फ्रेंचाइजी में शामिल हुए और अब तक 27 मैचों में 34 की औसत और 159 की स्ट्राइक रेट से टीम के लिए 799 रन बनाए। बता दें घरेलू क्रिकेट में पाटीदार मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में पार्ल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल