IPL 2026: RCB के रायपुर मैचों के लिए टिकट कब और कैसे खरीदें? जानिए डिटेल्स

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दो होम मैच रायपुर में खेलेगी।
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की है और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। यह टीम अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित नजर आई है।
बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन अपने दो होम मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। इस मैदान पर उन्हें 10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है, जिसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
RCB के रायपुर मैचों के टिकट कब मिलेंगे?
बता दें, फ्रेंचाइजी के मुताबिक इन दोनों मुकाबलों के टिकट 3 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। टिकट सिर्फ RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे, इसलिए फैंस को किसी भी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है।
रायपुर में होने वाले RCB के मैचों की टिकट ऑनलाइन कैसे खरीदें?
- सबसे पहले RCB की आधिकारिक वेबसाइट www.royalchallengers.com पर जाएं
- वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर दिए गए “Ticket” सेक्शन पर क्लिक करें
- अब आपको IPL 2026 के सभी उपलब्ध मैच दिखेंगे, यहां से रायपुर वाला मैच चुनें
- मैच सिलेक्ट करने के बाद स्टेडियम का सीट मैप खुलेगा, जहां से आप अपनी पसंद की सीट और स्टैंड चुन सकते हैं
- सीट चुनने के बाद उसे कार्ट में जोड़ें और “Proceed to Checkout” पर क्लिक करें
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जरूरी डिटेल्स भरें
- पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट में से कोई एक ऑप्शन चुनें
- पेमेंट पूरा होते ही आपका टिकट कन्फर्म हो जाएगा और M-ticket आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाएगा
रायपुर में होने वाले RCB के मैचों की टिकट ऑफलाइन कैसे खरीदें?
- सबसे पहले अपने नजदीकी अधिकृत टिकट काउंटर या स्टेडियम बॉक्स ऑफिस पर जाएं
- काउंटर पर जाकर संबंधित मैच (MI या KKR के खिलाफ) की टिकट उपलब्धता के बारे में पूछें
- उपलब्ध सीटों में से अपनी पसंद की सीट और कैटेगरी चुनें
- टिकट खरीदते समय एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट दिखाना जरूरी होगा
- इसके बाद आप कैश, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान कर सकते हैं
- पेमेंट पूरा होते ही आपको उसी समय फिजिकल टिकट दे दिया जाएगा
फैंस के लिए जरूरी सलाह
रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों के लिए काफी ज्यादा डिमांड रहने वाली है, इसलिए टिकट जल्दी बिक सकते हैं। ऐसे में फैंस को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते टिकट बुक कर लें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.