RCB vs CSK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन, आईपीएल 2026 के 11वें मैच के लिए

(Courtesy : IPL)
आईपीएल 2026 के 11वें मैच में RCB vs CSK के बीच भिड़ंत होगी।
आईपीएल 2026 के दूसरे हफ्ते का रोमांच जारी है और अब बारी है इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक की। रविवार, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
रजत पाटीदार की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत के साथ की है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन फॉर्म में हैं।
वहीं दूसरी ओर, रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK को अपने शुरुआती दोनों मैचों में राजस्थान और पंजाब से हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई को अपनी पहली जीत की तलाश है, जबकि बेंगलुरु घरेलू मैदान पर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
RCB vs CSK: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात की जाए दोनों टीमों के बीच आईपीएल मुकाबलों की, तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 21 मैच CSK ने जीते हैं, जबकि RCB को 13 मैचों में ही जीत नसीब हुई है और 1 मैच ड्रॉ रहा है।
हालांकि, अगर हम पिछले 5 मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है। पिछले 5 मुकाबलों में RCB ने शानदार खेल दिखाते हुए 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि CSK सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है।
RCB और CSK की संभावित प्लेइंग 11
RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और अभिनंदन सिंह।
CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मेट हेनरी, अकील होसेन, नूर अहमद और खलील अहमद।
संभावित इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प:
- RCB: सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथल, कनिष्क चौहान, रसिक सलाम।
- CSK: राहुल चाहर, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण।
RCB vs CSK मैच प्रेडिक्शन
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, इसलिए इस मैच में खूब रन बनने की उम्मीद है। पिछले मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए RCB का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों संतुलित दिख रही हैं।
CSK की टीम अच्छी है लेकिन उनकी गेंदबाजी अब तक काफी महंगी साबित हुई है। अगर CSK शुरुआती विकेट नहीं चटका पाती है तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में RCB के जीतने की संभावना अधिक है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.