Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या RCB vs KKR मैच में बारिश फिर डालेगी खलल? जानिए रायपुर के मौसम का हाल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 13, 2026 at 8:58 PM
Modified at :May 13, 2026 at 8:58 PM
क्या RCB vs KKR मैच में बारिश फिर डालेगी खलल? जानिए रायपुर के मौसम का हाल

RCB vs KKR मुकाबले से पहले हुई बारिश ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रायपुर में आमने-सामने होने वाली हैं। यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले मौसम ने बड़ी टेंशन बढ़ा दी है।

रायपुर में लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस समय पर नहीं हो सका। ग्राउंड स्टाफ लगातार मैदान को सुखाने में जुटा हुआ है, जबकि सुपर सॉपर भी मैदान पर काम करता नजर आया।

बारिश के कारण टॉस में हुई देरी

रायपुर में होने वाले इस मैच से पहले करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश रुकी, लेकिन फिर हल्की बूंदाबांदी और बिजली चमकने की खबर भी सामने आई। इसी वजह से पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया था।

बाद में बारिश जरूर रुकी और ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स हटाने शुरू किए, लेकिन आउटफील्ड काफी गीली होने के चलते अंपायरों ने तुरंत टॉस कराने का फैसला नहीं लिया।

बारिश के चलते टॉस 8:30 बजे हुआ और मैच 8:45 बजे शुरू हुआ। अच्छी बात यह रही कि फिलहाल ओवरों में कोई कटौती नहीं हुई है। बता दें, इस समय मौसम बिल्कुल साफ है और फिर से बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। हालांकि, रायपुर के मौसम को देखते हुए कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

रायपुर की पिच पर गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट में भी बताया गया कि रायपुर की विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाली। पिच पर दरारें नजर आ रही हैं और यहां गेंद कभी नीचे तो कभी अतिरिक्त उछाल के साथ आ सकती है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पिच अपडेट बताते समय भी कहा कि इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। बता दें कि, RCB का पिछला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां 15 में से 14 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और वैभव अरोड़ा जैसे गेंदबाज मैच में बड़ा असर डाल सकते हैं।

अब फैंस की नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं, क्योंकि अगर बारिश दोबारा लौटती है तो इस बड़े मुकाबले का मजा खराब हो सकता है। हालांकि, अब तक ओवर की कटौती को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन बीच में बारिश होने के चलते ओवर जरूर कट सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.