The Bloodline के पांच रियल लाइफ मेंबर्स जो बहुत जल्द WWE में आकर मचाएंगे धमाल

(Courtesy : WWE)
जैकब फाटू के डेब्यू के बाद कई ओर ब्लडलाइन सदस्यों के WWE में आने की उम्मीद है।
WWE WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर जा चुके हैं, लेकिन जबसे सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने द ब्लडलाइन (The Bloodline) को टेकओवर किया है, तबसे इस ग्रुप के अंदर क्रूर भाव का इजाफा हुआ है। सिकोआ ने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर निकाल कर टामा टोंगा और टोंगा लोआ को अपने साथ छोड़ लिया है।
इसी हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में जैकब फाटू (Jacob Fatu) ने भी डेब्यू कर लिया है। The Bloodline में मेंबर्स की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में आइए जानते हैं कि उन पांच नए मेंबर्स के बारे में, जो ब्लडलाइन को जॉइन कर सकते हैं।
4. द टोंगा ट्विन्स
कोना और केओस की टीम को द टोंगा ट्विन्स का नाम दिया गया है, जो समोआ के गांव कोलोंगा और होउमा से संबंध रखती हैं। एक कॉन्सर्ट में बैकस्टेज द रॉक और उनकी मां से मिलने के बाद कोना और केओस ने प्रोफेशनल रेसलर बनने का निर्णय लिया था। उन्होंने AEW में काम किया है और हाल ही में अपनी पुरानी कंपनी, WOW को छोड़ा है। उन्हें अनोआ’ई परिवार का बहुत साथ मिला है। उन्हें रिकिशी और रेनो अनोआ’ई ने ट्रेनिंग दी है और भविष्य में WWE की विमेंस टैग टीम डिवीजन को मजबूती दे सकते हैं।
3. जेरेमिया फाटू
जिमी उसो, जे उसो और सोलो सिकोआ के बाद रिकिशी का एक और बेटा प्रो रेसलिंग में कदम रख चुका है। अपने भाइयों की तरह उन्होंने भी अपने रियल नाम से आग थामिको फाटू नाम अपनाया हुआ है और उनके पिता ने उन्हें WWE में इंट्रोड्यूस किया था। हालांकि जेरेमिया अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, लेकिन अपने भाइयों, पिता और अनोआ’ई फैमिली के मेंबर्स का साथ उन्हें WWE डेब्यू करने में मदद कर सकता है और साथ ही भविष्य में द ब्लडलाइन में भी आ सकते हैं।
2. लांस अनोआ’ई
लांस अनोआ’ई, वो रेसलर हैं जो पहले भी WWE टीवी पर नजर आ चुके हैं। लांस को साल 2018 में रोमन रेंस बनाम शेन मैकमैहन के बीच चल रह फ्यूड में नजर आए थे। हालांकि लांस की उस समय बुरी तरह पिटाई हुई थी, लेकिन लांस ने एक रेसलर के तौर पर खुद में बहुत सुधार कर लिया है। इसलिए अब लांस, WWE में आएंगे तो द ब्लडलाइन को एक अनुभवी रेसलर मिल सकता है और साथ ही लांस भी खुद में बहुत सुधार कर पाएंगे।
1. जिला फाटू
जिला फाटू भी एक टॉप लेवल के रेसलर हैं जो भविष्य में द ब्लडलाइन को जॉइन कर सकते हैं। वो स्वर्गीय रेसलर उमागा के बेटे हैं। उन्होंने साल 2023 में बुकर टी की रेसलिंग कंपनी, Reality of Wrestling में डेब्यू किया था। उन्होंने इंडस्ट्री में के टॉप रेसलर के रूप में अपनी छाप छोड़ी है और अपने पिता के मूव्स की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। SmackDown में जैकब फाटू के डेब्यू के बाद जिला ने भी अपने WWE डेब्यू के संकेत दिए हैं, जिससे उनके द ब्लडलाइन को जॉइन करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- PKL की एक टीम के पर्स में ओवरऑल कितना होता है बजट? जानिए पूरी डिटेल्स
- GT vs LSG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 64, IPL 2025 (Indian T20 League)
- PKL 12 के लिए अब तक घोषित हुए नए कोचों की लिस्ट
- PKL 12: टॉप 10 बड़े खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- MI vs DC Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 63, IPL 2025 (Indian T20 League)