IPL 2026: 3 बड़े कारण क्यों अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए

IPL 2026 में अक्षर पटेल का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लगातार दो मैच जीतकर की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन सीजन आगे बढ़ने के साथ टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया। इसका सबसे बड़ा कारण कप्तान अक्षर पटेल का खराब फॉर्म और मैदान पर कमजोर फैसले माने जा रहे हैं।अक्षर पटेल ना सिर्फ बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं, बल्कि कप्तानी में भी उनकी टीम लगातार दबाव में नजर आई है।
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली में खेले गए 51वें मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी ने फैंस को और ज्यादा निराश किया। दिल्ली की टीम जब 10.1 ओवरों में 84/4 के स्कोर पर दबाव में थी, तब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह आशुतोष शर्मा के साथ साझेदारी के दौरान रन गति बढ़ाने में पूरी तरह नाकाम रहे।
दोनों बल्लेबाजों के बीच के बीच छठे विकेट के लिए 46 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें अक्षर ने अकेले 22 गेंदें खेलकर सिर्फ 11 रन बनाए। इसका सीधा असर टीम के स्कोर पर पड़ा और दिल्ली 20 ओवरों में सिर्फ 142/8 तक ही पहुंच सकी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो 3 बड़े कारण जिनकी वजह से अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
इन तीन कारणों से अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए
3. कप्तानी में बेहद खराब रिकॉर्ड
अक्षर पटेल का कप्तानी रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल इतिहास में उन्होंने अब तक इस टीम के लिए 23 मैचों में टीम की कप्तानी की है, जिसमें दिल्ली को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा है और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।
अगर सिर्फ IPL 2026 की बात करें तो दिल्ली ने अक्षर की कप्तानी में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें टीम सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। लगातार हार के कारण टीम पॉइंट्स टेबल में भी पीछे खिसकती जा रही है। ऐसे में साफ दिख रहा है कि कप्तानी का दबाव उनके खेल और टीम दोनों पर असर डाल रहा है।
2. IPL 2026 में बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल का इस सीजन बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने IPL 2026 में अब तक 8 पारियों में सिर्फ 44 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 5.50 और स्ट्राइक रेट 74.58 का रहा है, जो टी20 क्रिकेट के हिसाब से बेहद खराब माना जाता है।
एक फिनिशर और कप्तान होने के बावजूद वह टीम के लिए मुश्किल समय में रन नहीं बना पा रहे हैं। इस सीजन उनकी पारियों पर नजर डालें तो वह ज्यादातर मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी उन्होंने 22 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए और पूरी पारी के दौरान एक भी शॉट आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल सके।
1. गेंदबाजी में भी नहीं दिख रहा पुराना असर
अक्षर पटेल हमेशा से एक ऐसे ऑलराउंडर रहे हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। लेकिन IPL 2026 में उनका गेंदबाजी प्रदर्शन भी औसत ही रहा है। उन्होंने अब तक 11 पारियों में सिर्फ 9 विकेट लिए हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में 2/18 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है।
इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.33 और विकेट लेने का औसत 30.56 और स्ट्राइक रेट 22.00 की रही है। कई मुकाबलों में वह बीच के ओवरों में विकेट निकालने में नाकाम रहे, जिसका नुकसान दिल्ली कैपिटल्स को उठाना पड़ा। एक कप्तान और मुख्य स्पिनर होने के बावजूद वह टीम के लिए मैच बदलने वाला प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खराब फॉर्म के बावजूद वह लगातार कप्तानी का अतिरिक्त दबाव भी संभाल रहे हैं। ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बने रहना है, तो टीम मैनेजमेंट को कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.