Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में CSK की गेंदबाजी का हो रहा है बुरा हाल

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 6, 2026 at 10:21 PM
Modified at :April 6, 2026 at 10:21 PM
3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में CSK की गेंदबाजी का हो रहा है बुरा हाल

(Courtesy : BCCI)

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने CSK के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हमेशा से ही अपने सटीक कॉम्बिनेशन और कसी हुई गेंदबाजी के लिए जानी जाती थी। लेकिन आईपीएल 2026 में अब तक रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम की गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रही है।

इसी के बाद से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पांच बार की चैंपियन टीम का बॉलिंग अटैक अचानक इतनी दिशाहीन क्यों लग रही है, तो इसके पीछे ऑक्शन की कुछ गलतियां, अहम खिलाड़ियों की कमी और खराब फॉर्म मुख्य कारण हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपको आईपीएल 2026 में CSK की गेंदबाजी के फ्लॉप होने के कुछ बड़े कारण बताने जा रहे हैं।

ये हैं आईपीएल 2026 में CSK की गेंदबाजी के फ्लॉप होने के सबसे बड़े कारण

1. डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की कमी

इस सीजन से पहले ही CSK ने मथीशा पथिराना, सैम करन और रविंद्र जडेजा जैसे अपने सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। पथिराना पिछले सीजन में उनके डेथ ओवर्स के सबसे बड़े हथियार थे।

अब उनकी जगह मैट हेनरी और खलील अहमद जैसे गेंदबाज हैं, जो नई गेंद से तो थोड़े अच्छे दिखे हैं, लेकिन अंतिम ओवरों में रन रोकने में नाकाम रहे हैं।

2. अनुभवहीन गेंदबाजों पर निर्भरता

इस टीम में खलील अहमद, अनकैप्ड प्रशांत वीर और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों पर गेंदबाजी का बड़ा दारोमदार है। इसमें से अंकुश के पास भले ही टैलेंट है, लेकिन उनके अंदर अनुभव की कमी साफ झलकती है।

इससे पहले दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा और मोईन अली जैसे गेंदबाज इस टीम की जान हुआ करते थे, लेकिन अब टीम में ऐसा कोई मैच विनर खिलाड़ी नहीं दिख रहा है।

3. ऑक्शन में CSK ने अपनाई खराब रणनीति

खुद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हार के बाद यह माना है कि ऑक्शन के दौरान उनकी रणनीति में थोड़ी चूक हो गई थी। फ्रेंचाइजी ने जिन गेंदबाजों को बैक किया था, वे इस वक्त फॉर्म में नहीं हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है और उनकी टीम आगे वापसी कर सकती है, लेकिन बॉलिंग लाइनअप देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में CSK की गेंदबाजी की विफलता को समझने के लिए इन शुरुआती मैचों के आंकड़े देखना काफी है:

vs राजस्थान रॉयल्स (30 मार्च): 127 रन डिफेंड कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी में कोई धार नहीं दिखी और राजस्थान ने बड़ी आसानी से मात्र 12.1 ओवरों में उन्हें 8 विकेट से हरा दिया।

vs पंजाब किंग्स (3 अप्रैल): CSK के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वहां भी गेंदबाज इस टोटल को डिफेंड नहीं कर सके। मेहमान टीम पंजाब ने 210 रनों के टारगेट को सिर्फ 18.4 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर आसानी से चेज कर लिया।

vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (5 अप्रैल 2026): बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK की गेंदबाजी पूरी तरह से बिखर गई। रजत पाटीदार और टिम डेविड ने मिलकर आखिरी 5 ओवरों में ही 97 रन जड़ दिए और RCB ने 20 ओवरों में 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जहां चेन्नई को 43 रनों से हार झेलनी पड़ी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.