Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में नीतीश राणा को खिलाते रहना दिल्ली कैपिटल्स के लिए है जरुरी

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 21, 2026 at 8:47 PM
Modified at :April 21, 2026 at 8:47 PM
3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में नीतीश राणा को खिलाते रहना दिल्ली कैपिटल्स के लिए है जरुरी

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नीतीश राणा का बल्ला खामोश रहा था।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स की कहानी अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। पांच मैचों में 3 जीत के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

दिक्कत सिर्फ पॉइंट्स की नहीं, बल्कि टीम के मिडिल ऑर्डर की भी है, जो अक्सर दबाव में बिखर जाता है। ऐसे में नीतीश राणा का प्लेइंग इलेवन में मौजूद होना दिल्ली के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

तीन कारण क्यों नीतीश राणा का लगातार खेलना है जरुरी-

1. मिडिल ऑर्डर में स्थिरता और अनुभव की जरूरत

    दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी अक्सर टॉप-ऑर्डर पर बहुत ज्यादा निर्भर है। जैसे ही शुरुआती विकेट गिरते हैं, टीम का रन-रेट लड़खड़ाने लगता है। नीतीश राणा ने अब तक आईपीएल में 2700 के करीब रन बनाए हैं।

    वह कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने सालों तक दबाव में बल्लेबाजी की है। जब भी टीम मुश्किल में होती है, तो राणा क्रीज पर टिककर पारी को संभालने का दम रखते हैं। उन्हें पता है कि कब रक्षात्मक खेलना है और कब मैच को आगे बढ़ाना है।

    2. स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

      आईपीएल के बीच के ओवरों में स्पिनर ही मैच की दिशा बदलते हैं। दिल्ली की मौजूदा टीम को यही दिक्कत हो रही है कि वह बीच के ओवरों में स्पिनरों को खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। राणा की सबसे बड़ी ताकत स्पिन गेंदबाजी को खेलना है।

      वह गेंद की पिच को बहुत जल्दी भांप लेते हैं और अपनी कलाई के इस्तेमाल से बड़े शॉट्स आसानी से खेल लेते हैं। उनका स्पिन के खिलाफ औसत और स्ट्राइक रेट दिल्ली की उस समस्या को खत्म कर सकता है जहां टीम बीच के ओवरों में धीमी हो जाती है।

      3. आक्रामक शॉट खेलने की क्षमता और फिनिशिंग का दम

        राणा केवल एंकरिंग नहीं करते, बल्कि वह मैच फिनिश करने की क्षमता भी रखते हैं। उनका 87 रनों का उच्चतम स्कोर यह बताता है कि वह लंबी पारी खेल सकते हैं। टी20 क्रिकेट में जिस तरह की आक्रामकता की जरूरत होती है, राणा उसे बखूबी जानते हैं।

        16वें ओवर के बाद जब टीम को तेजी से रन बनाने होते हैं। तो राणा बिना डरे बाउंड्रीज जड़ सकते हैं। दिल्ली के पास इस समय नेचुरल फिनिशर की कमी है, जिसे राणा अपनी बल्लेबाजी से पूरा कर सकते हैं।

        दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट को अब प्रयोग करना बंद करके राणा जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी को लगातार खिलाना होगा। उनकी मौजूदगी मिडिल ऑर्डर को वह गहराई देगी जो दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर नीतीश अपनी ऑफ स्पिन से गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

        For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

        pooja Singh
        pooja Singh

        Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.