Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 7, 2026 at 1:20 PM
Modified at :March 7, 2026 at 1:20 PM
3 बड़े कारण क्यों टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा।

भारत या न्यूजीलैंड, कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन? 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इसका फैसला हो जाएगा। ये पहली बार है जब किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड भिड़ेंगे। इसी बीच वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया पर बोझ बनते जा रहे हैं, जिनकी पिछले 4 मैचों में बेहिसाब धुनाई हुई है।

वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। चक्रवर्ती की खराब गेंदबाजी भी एक बड़ी वजह रही कि भारतीय टीम 253 रन बनाकर भी सिर्फ 7 रनों से जीत पाई थी। लगता है चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’ अब सबको पता चल गई है।

ऐसे में फाइनल में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किए जाने की मांग तेज हुई है। तो चलिए उन 3 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनके चलते भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए।

3. बहुत महंगे साबित हो रहे हैं वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy India T20I 2025
Varun Chakravarthy. (Image Source: BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले 8 मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने कुल 13 विकेट लिए हैं। इसी वर्ल्ड कप के पहले 4 मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 62 रन दिए और 9 विकेट चटकाए थे। मगर पिछले चार मुकाबलों की बात करें तो वो कुल 186 रन लुटा चुके हैं और विकेट सिर्फ 4 लिए हैं।

वरुण चक्रवर्ती की किसी एक मैच में धुनाई हुई होती तो समझा जा सकता था, लेकिन वो अहम मौकों पर ज्यादा रन लीक कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी करो या मरो के मैच में उन्होंने 10 के इकॉनॉमी रेट से रन लुटाए थे। फाइनल में टीम इंडिया शायद ही खराब गेंदबाजी का खतरा मोल लेना चाहेगी। इसलिए उन्हें कुलदीप यादव से रिप्लेस किया जाना पूरी तरह संभव है।

2. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कुलदीप के लिए मददगार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी बड़े-बड़े स्कोर बनते रहे हैं, यहां आए दिन 200+ स्कोर बनता रहता है। मगर जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, वैसे-वैसे स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। अगर आंकड़े उठाकर देखें तो टी20 में यह मैदान वरुण चक्रवर्ती के लिए किसी बुरे सपने जैसा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले 3 मैचों में चक्रवर्ती 114 रन लुटा चुके हैं और इकॉनॉमी रेट 10.36 का रहा है।

चूंकि इस पिच में अच्छा बाउंस होता है और वरुण चक्रवर्ती आमतौर पर 90 किमी प्रतिघंटा या उससे ज्यादा रफ्तार से गेंद फेंकते हैं, जिससे गेंद बढ़िया ढंग से बल्ले पर आती है।

दूसरी ओर कुलदीप अपनी पेस में वेरिएशन लाकर या फ्लाइटेड गेंद करते हुए बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। वैसे भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की लेग और ऑफ साइड की बाउंड्री बड़ी हैं और बल्लेबाज को पेस ना देकर कुलदीप के पास उन्हें कैच आउट करवाने का भी विकल्प खुला रहेगा।

1. पाकिस्तान के खिलाफ किया था अच्छा प्रदर्शन

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav. (Photo by Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को सिर्फ एक मैच खेलने का अवसर मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में कुलदीप ने 3 ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर एक विकेट भी लिया था। दबाव वाले मैच में बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद कुलदीप को उसके बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

कुलदीप के साल 2025 के टी20 आंकड़े भी बहुत शानदार रहे थे। उन्होंने पिछले साल 9 टी20 पारियों में 21 विकेट चटकाए थे और इकॉनॉमी रेट सिर्फ 7.05 का रहा था। लगातार अच्छा करने के बावजूद वर्ल्ड कप में मौका न मिलना कहीं न कहीं कुलदीप के साथ नाइंसाफी होगी। इसलिए वो वर्ल्ड कप में एक और मौका जरूर डिजर्व करते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.