Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों DC vs RCB मैच में मिचेल स्टार्क को खेलना चाहिए

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 26, 2026 at 11:11 PM
Modified at :April 26, 2026 at 11:11 PM
3 बड़े कारण क्यों DC vs RCB मैच में मिचेल स्टार्क को खेलना चाहिए

(Courtesy : BCCI)

मिचेल स्टार्क हाल ही में अपनी चोट से उबरकर आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है। दिल्ली की टीम अब अपना अगला मुकाबला 27 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) के खिलाफ खेलेगी। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ सातवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को अब हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना होगा। ऐसे में टीम की गेंदबाजी में बदलाव करने की सख्त जरुरत है, और मिचेल स्टार्क को वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल करना दिल्ली के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन कारणों के बारें में बताते हैं, जिनके चलते मिचेल स्टार्क को DC vs RCB मैच में जरुर खिलाना चाहिए।

1. पावरप्ले में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं

    RCB की बल्लेबाजी लाइन-अप पावरप्ले में बहुत आक्रामक खेलती है। मिचेल स्टार्क के पास नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है। उनकी लाइन और लेंथ ऐसी है कि वह अक्सर ओपनर्स को सेटल होने का मौका नहीं देते।

    अगर स्टार्क शुरुआत में ही एक-दो विकेट चटका देते हैं, तो RCB की पूरी टीम पर दबाव बनेगा। उनकी सटीक यॉर्कर नई गेंद के साथ बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

    2. डेथ ओवर्स में विकेट लेने की क्षमता

    Mitchell Starc, DC, IPL 2025
    Mitchell Starc. (Image Source: BCCI)

      आईपीएल 2026 के पिछले कुछ मैचों में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या अंतिम ओवरों में विकेट न निकाल पाना रही है। स्टार्क अपनी गति और वेरिएशन जैसे स्लोअर बाउंसर का उपयोग करके दबाव में भी विकेट लेने में माहिर हैं।

      अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उनके आंकड़ों को देखें, तो उन्होंने डेथ ओवर्स में 7.5 के आसपास की इकॉनमी से विकेट चटकाए हैं। जो टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में बहुत प्रभावशाली है। वह आखिरी के ओवरों में रन रेट को कम रखने और सेट बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की जिम्मेदारी बखूबी निभा सकते हैं।

      3. लेफ्ट-आर्म पेस का एडवांटेज

        क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का एंगल दाएं हाथ के बल्लेबाजों को हमेशा परेशान करता है। स्टार्क का गेंदबाजी एंगल बहुत ही यूनिक है, जिससे बल्लेबाज के लिए शॉट मारना मुश्किल हो जाता है।

        विशेष रूप से RCB के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को स्टार्क की बाहर जाती हुई गेंदें और तेज अंदर आती गेंदों को खेलने में हमेशा ही मशक्कत करनी पड़ी है। यह रणनीति दिल्ली को बीच के ओवरों में भी विकेट दिला सकती है।

        दिल्ली कैपिटल्स को अपनी स्थिति सुधारने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होगा। मिचेल स्टार्क न केवल गेंदबाजी में धार लाएंगे, बल्कि टीम के युवा गेंदबाजों के लिए एक मार्गदर्शन का काम भी करेंगे। उम्मीद है कि दिल्ली टीम मैनेजमेंट इस मैच के लिए स्टार्क को मौका देगा, क्योंकि बड़े मैचों में बड़े खिलाड़ी ही अंतर पैदा करते हैं।

        For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

        pooja Singh
        pooja Singh

        Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.