Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों RCB को जितेश शर्मा को LSG के खिलाफ ड्रॉप कर देना चाहिए

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 7, 2026 at 4:40 PM
Modified at :May 7, 2026 at 4:40 PM
3 बड़े कारण क्यों RCB को जितेश शर्मा को LSG के खिलाफ ड्रॉप कर देना चाहिए

जितेश शर्मा IPL 2026 में अब तक बल्ले से संघर्ष करते नजर आए हैं।

रजत पाटीदार की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह 9 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, कप्तान पाटीदार और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

RCB ने उन्हें हर मैच में मौका दिया, लेकिन वह बल्ले से लगातार फ्लॉप रहे हैं। इसीलिए, अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले से पहले उनकी जगह पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, जितेश ने पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेले गए लीग स्टेज के आखिरी मैच में 33 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85* रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

LSG के खिलाफ आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भी लखनऊ में ही खेला जाएगा, लेकिन इस सीजन विकेटकीपर बल्लेबाज का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है, जो उनके टीम से बाहर होने की बड़ी वजह बन सकता है। तो चलिए आइए जानते हैं वो 3 बड़े कारण जिनकी वजह से RCB को जितेश शर्मा को LSG के खिलाफ ड्रॉप कर देना चाहिए।

क्यों RCB को जितेश शर्मा को ड्रॉप कर देना चाहिए-

3. लगातार बल्ले से फ्लॉप रहे हैं जितेश शर्मा

जितेश शर्मा का IPL 2026 में बल्ला पूरी तरह शांत रहा है। उन्होंने इस सीजन 7 पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 23 रन रहा है।

इतना ही नहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 112.50 का रहा है। उन्होंने पूरे सीजन में सिर्फ 3 छक्के लगाए हैं, जो यह दिखाता है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी संघर्ष कर रहे हैं।

2. टॉप ऑर्डर पर बढ़ रहा है अतिरिक्त दबाव

RCB की बल्लेबाजी इस सीजन काफी हद तक टॉप ऑर्डर पर निर्भर रही है। विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार लगभग हर मैच में रन बना रहे हैं, जबकि टिम डेविड भी कुछ मैचों में अच्छा फिनिश दे चुके हैं।

टीम को मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा से टीम को तेज रन और फिनिशिंग की उम्मीद थी, लेकिन उनके फ्लॉप रहने की वजह से टॉप ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। टीम को लगातार अपने मुख्य बल्लेबाजों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

1. आउट ऑफ फॉर्म फिनिशर टीम के लिए बड़ा खतरा

जितेश शर्मा पिछले सीजन RCB के लिए शानदार फिनिशर साबित हुए थे। उन्होंने टीम को टॉप-2 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, IPL 2026 में वह उस रोल में पूरी तरह असफल रहे हैं।

किसी भी टीम के लिए डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने वाला फिनिशर बेहद जरूरी होता है। अगर टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो जाए, तो वही बल्लेबाज मैच संभालता है। लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए जितेश शर्मा RCB की बैटिंग यूनिट के लिए एक बड़ा रिस्क बनते जा रहे हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.