3 बड़े कारण क्यों RCB vs LSG मैच में विराट कोहली का खेलना जरूरी है

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली के एंकल में चोट लगी थी।
आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनकी मौजूदगी सिर्फ प्लेइंग इलेवन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वो पूरे मैच का मूड सेट कर देते हैं। विराट कोहली उन्हीं नामों में से एक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कोहली ने सालों से जो निरंतरता दिखाई है, वह उन्हें इस लीग का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाती है।
अगर रिकॉर्ड्स की बात करें, तो कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 8,840 रन हैं। 2016 का सीजन आज भी फैंस के जेहन में ताजा है, जब उन्होंने 16 मैचों में 973 रन ठोक दिए थे — चार शतक और सात अर्धशतक के साथ। ये सिर्फ नंबर नहीं हैं, बल्कि ये बताते हैं कि जब कोहली लय में होते हैं, तो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला हमेशा से ही आसान नहीं रहा है। LSG की गेंदबाजी यूनिट में वैरायटी है और वो बीच के ओवर्स में मैच को धीरे-धीरे अपनी तरफ खींच लेते हैं। ऐसे में RCB के लिए जरूरी हो जाता है कि उनका सबसे अनुभवी और स्टार बल्लेबाज मैदान पर हो और यही वजह है कि कोहली का खेलना इस मैच में इतना अहम बन जाता है।
1. शुरुआत को संभालने की ताकत
कोहली की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह इनिंग्स को समय देते हैं। आईपीएल में उनका औसत करीब 37 के आसपास रहा है, जो साफ-साफ बताता है कि वह सिर्फ तेज गति से रन ही नहीं बनाते, बल्कि अपनी विकेट संभालकर खेलते हैं।
LSG के खिलाफ ये और जरूरी हो जाता है, क्योंकि उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं, जो मिडिल ओवर्स में रन रोकने में माहिर हैं। अगर कोहली पावरप्ले पार कर लेते हैं, तो वह आसानी से इन गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करके स्कोर को आगे बढ़ा सकते हैं।
2. बड़े मैचों में अलग ही लेवल

कोहली का रिकॉर्ड इस बात की गवाही देता है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। चेज करते हुए उनका एवरेज और भी बेहतर हो जाता है, और यही वजह है कि उन्हें “चेज मास्टर” कहा जाता है।
2016 में उन्होंने जिन चार शतकों के साथ RCB को फाइनल तक पहुंचाया, उसमें कई बार उन्होंने अकेले दम पर मैच जिताया। ऐसे में LSG जैसी टीम के खिलाफ, जहां दबाव जल्दी बनता है, वहां कोहली का क्रीज पर होना RCB के लिए एक तरह की गारंटी जैसा होता है कि मुकाबला अंत तक जाएगा।
3. अनुभव जो फर्क पैदा करता है
200 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का अनुभव हर किसी के पास नहीं होता। कोहली सिर्फ रन नहीं बनाते, वे मैच को पढ़ते हैं, कब अटैक करना है और कब गेम को खींचना है, ये उन्हें बखूबी आता है।
युवा कप्तान रजत पाटीदार के लिए उनका साथ काफी मायने रखता है। मैदान पर उनकी बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन टीम में अलग ही ऊर्जा भर देता है, जो अक्सर बड़े मुकाबलों में दिखता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.