तीन बड़े कारण क्यों Roman Reigns और Jey Uso को साथ लाने में WWE कर रही है देरी

जे उसो ने पिछले साल रोमन रेंस और उनके ग्रुप से अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और ब्लडलाइन 2.0 के अन्य मेंबर्स पर अटैक कर दिया था। ऑरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन की अफवाहों के बीच उम्मीद की जा रही थी कि रेंस जल्द जे उसो (Jey Uso) को अपने साथ लाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि जे उसो और रोमन रेंस के रीयूनियन के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
SummerSlam 2023 में जिमी उसो से धोखा मिलने के बाद जे उसो ने ब्लडलाइन के साथ-साथ SmackDown को भी छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने Raw में एक सिंगल्स स्टार के रूप में पहचान बनाई है। सोलो सिकोआ द्वारा ब्लडलाइन का टेकओवर करने के बाद वो जिमी उसो और पॉल हेमन को ग्रुप से बाहर कर चुके हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या जे उसो, ऑरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में आखिर उनके और Roman Reigns के रीयूनियन में देरी क्यों हो रही है? तो चलिए डालते हैं ऐसा ना होने के पीछे कुछ कारणों पर एक नजर।
3. जे उसो अब एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं
पिछले साल SmackDown और द ब्लडलाइन छोड़ने के बाद जे उसो का किरदार Raw में बहुत दिलचस्प बना रहा है। उनकी ‘Yeet’ मूवमेंट को फैंस जबरदस्त तरीके से सपोर्ट करते रहे हैं। इस दौरान जे ने रेड ब्रांड में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप जीतने का प्रयास किया है, लेकिन कंपनी ने उन्हें ऐसा करने के पर्याप्त मौके नहीं दिए हैं।
दूसरी ओर SmackDown की बात करें तो जे उसो को एक सिंगल्स सुपरस्टार बनने के अधिक मौके नहीं मिले थे। ज्यादातर उन्होंने जिमी उसो के साथ टीम बनाकर काम किया और इस बीच रोमन रेंस के साथ फ्यूड भी चली। मगर रोमन का अनडिस्प्यूटेड टाइटल रन उस समय चरम पर था, इसलिए जिमी को ब्लू ब्रांड के सिंगल्स टाइटल दिए जाने की संभावनाएं ना के बराबर थीं। इसलिए जे उसो शायद ही SmackDown में आने के बारे में सोचें क्योंकि Raw में उन्हें सिंगल्स रेसलर के तौर पर सम्मान और सफलता भी मिल रही है।
2. स्टोरीलाइन में अभी रोमांच भरा जाना बाकी है
रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की दुश्मनी अपने शुरुआती पड़ाव में है और उन्हें आमने-सामने आए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। WWE के चार सबसे बड़े पे-पर-व्यू में से अगला बड़ा इवेंट Survivor Series 2024 है, जो फिलहाल 3 महीने दूर है। चूंकि ब्लडलाइन में बहुत सारे मेंबर्स शामिल रहे हैं, जिनमें से 2 सबसे अहम सदस्य ब्रेक पर हैं।
जिमी उसो और पॉल हेमन की वापसी का बिल्ड-अप स्टोरीलाइन में रोमांच भरेगा। वहीं जे उसो के Raw से SmackDown में आने के सफर को अधिक लंबा खींचकर ज्यादा रोमांचक बनाया जाना भी बुरा फैसला नहीं होगा। कुल मिलाकर देखें तो यह कहानी अभी लंबी चलने वाली है, जिसमें जे उसो को ब्लू ब्रांड में लाने की जल्दबाजी करना अच्छा फैसला नहीं होगा।
1. Roman Reigns को विश्वास हासिल करना होगा
रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ रहते अपने परिवार के सदस्य ही नहीं बल्कि बहुत सारे लोगों को गलत साबित करने का काम किया है। उन्होंने जे उसो का कई बार रिंग में सामना किया है। वहीं ब्लडलाइन का गठन होने से पहले रोमन ने जिमी उसो को मोहरा बनाकर जे उसो को अपने साथ आने पर मजबूर किया था। वो यादें आज भी जे के जेहन में ताजा होंगी।
उन यादों को मिटाना जे उसो के लिए आसान नहीं होगा, इसलिए रोमन रेंस को ब्लडलाइन 2.0 के खिलाफ लड़ाई से पहले जे उसो का विश्वास जीतना होगा। उन्हें जे उसो को भरोसा दिलाना होगा कि वो इस बार विश्वास के पात्र बन सकते हैं और किसी का फायदा उठाने के लिए वापस नहीं आए हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- PKL 12: पुनेरी पलटन ने इस दिग्गज को बनाया नया हेड कोच, खिलाड़ी के तौर पर रह चुके हैं टीम का हिस्सा
- PKL 12 के लिए अब तक घोषित हुए नए कोचों की लिस्ट
- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- LSG vs RCB Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 59, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL में विराट कोहली की पांच सबसे बड़ी पारियां