टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में Ricky Martin बिखेरेंगे अपना जादू, सजने वाली है सुरों की महफिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में बहुत बड़ा सुपरस्टार जमाएगा रंग।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर देखने को मिलेगी और जो जीतेगा वो ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा। इसी बीच फैंस के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में फेमस सिंगर रिकी मार्टिन जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेशनल पॉप स्टार टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे। रिकी मार्टिन दुनिया के लोकप्रिय संगीतकारों में से एक हैं, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को ‘Nobody Wants to be Lonely’ और ‘She bangs’ जैसे हिट गाने दिए हैं।
ICC ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पुष्टि करते हुए लिखा, “टी20 वर्ल्ड कप की पार्टी और भी बड़ी होने वाली है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। यह एक ऐसा मौका होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।”
फाल्गुनी पाठक और सुखबीर भी करेंगे प्रदर्शन
मार्टिन के अलावा, फाल्गुनी पाठक भी अपनी आवाज से चार चांद लगाएंगी। फाल्गुनी को डांडिया क्वीन के नाम से जाना जाता है। वहीं पंजाब के लोकप्रिय सिंगर सुखबीर भी अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेरेंगे। इन तीनों सिंगर्स के प्रदर्शन से फैंस का जोश और बढ़ जाएगा और फाइनल से पहले एक अच्छा मंच तैयार होगा।
ओपनिंग सेरेमनी में आए थे बादशाह और नोरा फतेही
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हुआ था। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच खेले जाने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों बादशाह और नोरा फतेही ने अपना जलवा बिखेरा था। याद दिला दें कि ओपनिंग सेरेमनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई थी। उस समय जेट सूट पाइलट ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। जबकि क्लोजिंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनी है।
इतिहास रचने की दहलीज पर भारत
पिछले 19 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब किसी टीम ने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीता हो। 8 मार्च को टीम इंडिया के पास नया इतिहास लिखने का सुनहरा मौका है।
2024 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता को 2026 वर्ल्ड कप के फाइनल मेँ न्यूजीलैंड से भिड़ना है। इस मैच में कोई भी जीते, इतिहास जरूर रचा जाएगा। या तो भारत टी20 वर्ल्ड कप को लगातार 2 बार जीतने वाला पहला देश बनेगा या फिर न्यूजीलैंड अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाएगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.