Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में रोहित शर्मा की पांच सबसे बड़ी उपलब्धियां

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :April 5, 2025 at 10:14 PM
Modified at :April 5, 2025 at 10:14 PM
IPL में रोहित शर्मा की पांच सबसे बड़ी उपलब्धियां

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

आईपीएल (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी और भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट एवं वनडे कप्तान रोहित शर्मा पहले तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। उसके बाद 2011 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया और तब से लेकर अभी तक वह मुंबई की टीम के साथ ही हैं।

रोहित शर्मा को 2013 में बीच सीजन मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया था और उसके बाद टीम की पूरी किस्मत बदल गई। 2013 से लेकर 2020 तक मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में पांच बार आईपीएल खिताब जीता और सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स की बराबरी पर हैं। इसके अलावा 2013 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी जीता था।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको IPL इतिहास में रोहित शर्मा की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।

5. मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज – 5731

रोहित शर्मा के नाम मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 5000 से ज्यादा रन बनाये हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 221 मैच की 217 पारियों में दो शतक और 36 अर्धशतक की मदद से 5731 रन बनाये हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज – 38

IPL 2024: Why Ex-MI captain Rohit Sharma isn't a big fan of Impact Player Rule?
Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर भी बनाया है। रोहित ने 221 मैचों में 38 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है और इस मामले में उनके बाद सूर्यकुमार यादव का नंबर आता है जिनके नाम 25 बार 50+ स्कोर दर्ज हैं। रोहित ने IPL में सिर्फ दो ही शतक लगाया है और सबसे पहली बार उन्होंने 2012 में केकेआर के खिलाफ 109 रन की नाबाद पारी खेली थी। उसके बाद 2024 में रोहित ने सीएसके के खिलाफ 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

3. खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब – 6

रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। सबसे पहली बार रोहित शर्मा ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए खिताब जीता था। उसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था।

2. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज – 280

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 142 मैच में 357 छक्के लगाए थे, लेकिन अगर बात भारतीय खिलाड़ी की करें तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने आईपीएल में अभी तक 280 छक्के लगाए हैं और उनके बाद 272 छक्कों के साथ विराट कोहली का नंबर आता है।

1. सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान – 5

Rohit Sharma, Mumbai Indians, IPL 2020
Rohit Sharma. Image-Twitter

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ टाई हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब जिताया था, लेकिन उनसे पहले 2020 में ही यह रिकॉर्ड सबसे पहली बार रोहित शर्मा ने बना दिया था। अब हालाँकि रोहित और धोनी, दोनों ही अपनी टीम के कप्तान नहीं हैं और इसी वजह से यह रिकॉर्ड ऐसे ही बराबरी पर रह जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.

Latest News
Advertisement