आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका! MI vs PBKS मैच से रोहित शर्मा हो सकते हैं बाहर

(Courtesy : IPL)
मुंबई इंडियंस के लिए एक के बाद एक मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
आईपीएल 2026 के बीच में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जो उन्हें काफी परेशान करेगी। बता दें टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कल पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के खिलाफ होने वाले मैच में शायद नजर न आएं।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है, रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रोहित की फिटनेस अभी वैसी नहीं है कि वह कल का मैच खेल सकें।
क्या वाकई रोहित कल नहीं खेलेंगे?

सच कहें तो अभी तक मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से खबरें छन कर आ रही हैं, उससे लग रहा है कि रोहित को लेकर टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।
मुमकिन है कि उन्हें छोटी-मोटी चोट लगी हो या फिर मैनेजमेंट उन्हें आगे के बड़े मैचों के लिए फ्रेश रखना चाहता हो। रोहित का न होना मुंबई के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, खासकर तब जब वह इस सीजन में काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं।
मुंबई के लिए कितनी बड़ी मुसीबत?
अगर रोहित कल नहीं खेलते हैं, तो मुंबई की पूरी प्लानिंग बिगड़ सकती है।अब हार्दिक पांड्या को अचानक से नया ओपनर ढूंढना होगा। रोहित सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि मैदान पर उनका होना ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों के मन में डर पैदा कर देता है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ कल का मैच वैसे भी अहम है, और ऐसे में ‘हिटमैन’ के बिना मैदान पर उतरना मुंबई के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।
अब आगे क्या होगा?
अगर रोहित कल बाहर बैठते हैं, तो उनकी जगह टीम में किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिल सकता है और उस बल्लेबाज को रयान रिकल्टन के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जाएगा।
फैंस तो यही दुआ कर रहे होंगे कि ये खबर सिर्फ एक अफवाह निकले और मैच के वक्त नीली जर्सी में मैदान पर खड़े दिखें। हालांकि, अगर वह नहीं खेलते हैं, तो सूर्यकुमार यादव और खुद हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी का पूरा बोझ अपने कंधों पर उठाना पड़ेगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.