रोहित शर्मा ने बताया आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर रूल को क्रिकेट के लिए बड़ा खतरा, कहा मैं नहीं हूं इसका फैन

पूर्व मुंबई इंडियंस के कप्तान ने गिनवाई इस नियम की खामियां।
IPL 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर रूल की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत कोई टीम अपनी परिस्थितियों के हिसाब से किसी खिलाड़ी को सब्स्टिट्यूट कर सकती है। आईपीएल 2024 की बात करें तो अभी तक कई बार इम्पैक्ट प्लेयर मैचों का रुख पलट कर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं।
हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने गौर करते हुए बताया कि इम्पैक्ट रूल आने के बाद चेज़ करने वाली टीमों का जीत प्रतिशत बढ़ा है। वहीं इस नियम के कारण पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की ओर से शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी गिरी है। अब रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस विषय पर प्रकाश डाला है।
इम्पैक्ट प्लेयर रूल को पसंद नहीं करते रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा, “हां, मैं मानता हूं कि इससे ऑल-राउंडर खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है। असलियत यही है कि क्रिकेट 11 खिलाड़ियों से खेला जाता है ना कि 12 खिलाड़ियों से। मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम को ज्यादा पसंद नहीं करता। आप केवल लोगों का मनोरंजन करने के लिए मैच के दिलचस्प पहलुओं को नष्ट कर रहे हैं। मैं आपके सामने कई नाम रख सकता हूं. वॉशिंग्टन सुंदर, शिवम दुबे को गेंदबाजी नहीं मिल रही है, जो हमारे लिए बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। मैं नहीं जानता कि हम इसे लेकर क्या कर सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं इसे पसंद नहीं करता।”
रोहित शर्मा ने गिनवाई इम्पैक्ट प्लेयर रूल की खामियां
ऑल-राउंडर्स पर बढ़ते खतरे के अलावा रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल की खामियों पर प्रकाश डालते हुए आगे कहा, “ये मनोरंजन का अच्छा स्रोत है क्योंकि आपके पास 12 खिलाड़ी होते हैं। जो भी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर बनेगा, आप अपने हिसाब से खिलाड़ी बदल सकते हैं या पिच किस तरह का बर्ताव कर रही है। अगर आप बिना विकेट गंवाए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो एक अधिक गेंदबाज आपे साथ जोड़ सकते हैं। ऐसे में आपके पास 6-7 गेंदबाज हो जाएंगे और अगर टीमों का ऊपरी क्रम बल्लेबाजी में अच्छा करेगा तो अन्य बैट्समेन का महत्व ही नहीं रह जाएगा। ऐसे में नंबर-7 और नंबर-8 के बल्लेबाज क्रीज़ पर उतर ही नहीं पाएंगे.
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.