Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या रोहित शर्मा नेटफ्लिक्स के किसी प्रोजेक्ट में आएंगे नजर? आईपीएल 2026 के बीच MI स्टार ने दिया बड़ा हिंट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 9, 2026 at 10:29 PM
Modified at :April 9, 2026 at 10:29 PM
क्या रोहित शर्मा नेटफ्लिक्स के किसी प्रोजेक्ट में आएंगे नजर? आईपीएल 2026 के बीच MI स्टार ने दिया बड़ा हिंट

(Courtesy : Getty Images)

रोहित शर्मा की स्टोरी में नेटफ्लिक्स और मुंबई इंडियंस का कनेक्शन साफ नजर आया।

सोशल मीडिया पर आज एक फोटो ने ऐसी खलबली मचाई है कि क्रिकेट फैंस आईपीएल का स्कोर छोड़कर नेटफ्लिक्स की छानबीन में जुट गए हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रिप्ट की फोटो शेयर की है, जिसे देखकर साफ लग रहा है कि अब वह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि टीवी स्क्रीन पर भी धमाल मचाने वाले हैं।

क्या है इस ‘Draft #45’ के पीछे का सच?

अगर आप गौर से देखें, तो स्क्रिप्ट पर ‘ड्राफ्ट #45’ लिखा है। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि रोहित शर्मा की पहचान है। इसके ऊपर नेटफ्लिक्स और मुंबई इंडियंस के लोगो का एक साथ होना इस बात की पक्की गवाही दे रहा है कि यह मुंबई इंडियंस के किसी अनसुने सफर की कहानी हो सकती है। लोग इसे “The Champion” प्रोजेक्ट कह रहे हैं, क्योंकि टाइटल में ‘चैंपियन’ शब्द साफ झलक रहा है।

Rohit Sharma’s Insta Story

डॉक्यूमेंट्री या कुछ और?

Rohit Sharma, Mumbai Indians, IPL 2026
Rohit Sharma (Image Credits: BCCI/IPL)

सच्चाई तो ये है कि नेटफ्लिक्स पिछले काफी समय से बड़े स्पोर्ट्स स्टार्स के साथ मिलकर उनके जीवन और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर वेब-सीरीज बना रहा है।

रोहित की इस स्क्रिप्ट पर “Rohit Sharma’s Copy” का वाटरमार्क होना ये इशारा करता है कि वह इसमें सिर्फ एक चेहरा नहीं हैं, बल्कि पूरी कहानी उनके इर्द-गिर्द बुनी गई है। क्या यह मुंबई इंडियंस की किसी ऐतिहासिक जीत की कहानी है? या फिर रोहित के ‘रिटायरमेंट’ से पहले का कोई खास ट्रिब्यूट? सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

फैंस की बढ़ी धड़कनें

रोहित ने फोटो के साथ सिर्फ #collab लिखकर छोड़ दिया है, जो आग में घी डालने का काम कर रहा है। इंटरनेट पर चर्चा है कि आईपीएल 2026 के बीच में ही इसका कोई बड़ा ट्रेलर या प्रोमो रिलीज किया जा सकता है।

एक बात तो तय है—चाहे मैदान पर छक्का मारना हो या कैमरे के सामने एक्टिंग करना, रोहित शर्मा जब भी कुछ करते हैं, तो वो ‘हिट’ ही होता है। अब देखना ये होगा कि नेटफ्लिक्स की इस पिच पर रोहित कितनी लंबी पारी खेलते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.