Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Roman Reigns ने OTC शब्द की शर्ट पहन किया बड़ा खुलासा, WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर लिया बदला

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :August 4, 2024 at 5:31 PM
Modified at :August 4, 2024 at 5:31 PM
Post Featured

(Courtesy : WWE)

Roman Reigns ने वापसी कर सोलो सिकोआ से अपना बदला लिया।

समरस्लैम (SummerSlam 2024) में, कोडी रोड्स ने ब्लडलाइन रूल्स मैच में सोलो सिकोआ के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डिफेंड किया। बता दें अपने आप को नए ‘ट्राइबल चीफ’ कहने वाले सोलो ने चैंपियनशिप जीतने के लिए हर वो चीज की जो वह कर सकते थे। WWE के इन दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच समरस्लैम में काफी जबरदस्त मैच देखने को मिला, जिसमें कई हस्तक्षेप भी हुए।

बता दें सबसे पहले टामा टोंगा और टोंगा लोआ ने कोडी पर हमला किया। हालांकि केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने आकर उन दोनों को मैच से दूर किया। इसके बाद, ‘समोअन वेयरवोल्फ’ जैकब फाटू ने आकर कोडी पर बुरी तरह हमला कर दिया, जिसके चलते वह काफी घायल भी हुए। जैकब के हमले के चलते सोलो सिकोआ की जीत की संभावना काफी अधिक बड़ गई। लेकिन उस वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसका किसे ने अंदाजा भी नहीं लगाया था।

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने नए लुक में की वापसी

कोडी और सोलो के बीच हुए मैच में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब दोनों ही स्टार्स रिंग में गिरे हुए थे। उस समय अचानक से ‘रियल ट्राइबल चीफ’ रोमन रेंस (Roman Reigns) का म्यूजिक बजा और उन्होंने एक नए लुक में WWE में रेसलमेनिया 40 के बाद वापसी की। उन्होंने रिंग में आते ही सोलो को एक सुपरमैन पंच और एक स्पीयर देकर अपना बदला लिया, और इस मौके का फायदा कोडी ने उठाया और उन्होंने अपना टाइटल रिटेन कर लिया।

बता दें रोमन एक नई टी-शर्ट पहनकर समरस्लैम में लौटे और उनकी इस नई टी-शर्ट पर ‘OTC’ लिखा था। मैच के बाद भी रोमन अपनी टी-शर्ट की ओर इशारा करते हुए ‘OTC’ कह रहे थे। जिसके बाद से हर किसी के मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर इसका मतलब क्या है?

Roman Reigns की शर्ट पर लिखे ‘OTC’ शब्द का क्या है मतलब?

रोमन रेंस की टी-शर्ट पर लिखे OTC शब्द का मतलब ‘ओरिजिनल ट्राइबल चीफ’ है। आप जानते ही होंगे अभी कुछ समय पहले से रोमन की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ खुद को नया ‘ट्राइबल चीफ’ कहने लगे थे। उनके इस हरकत के चलते ही रोमन ने OTC शब्द वाले टी-शर्ट को पहनकर वापसी की। इस तरह वापसी करके रोमन ने ये साफ-साफ बता दिया है कि WWE में सिर्फ एक ट्राइबल चीफ है और वो वह खुद हैं।

समरस्लैम से एक दिन पहले रेसलवोट्स ने अपनी रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा किया था कि, रोमन ‘ओरिजिनल ट्राइबल चीफ’ के कैरेक्टर में ही वापसी करेंगे। उनकी वापसी के बाद सोलो और उनके बीच असली ‘ट्राइबल चीफ’ के चयन को लेकर जंग होगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि WWE किस तरह इन दोनों की कहानी को आगे बढ़ाती है और साथ ही कौन-कौन से सुपरस्टार्स रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल होकर सोलो के ग्रुप से लड़ने में उनका साथ देते हैं।

रोमन की वापसी के बाद ये तो तय है कि ब्लडलाइन की ये कहानी और भी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है, जिसमें मजा दोगुना होगा। हालांकि, अब वक्त बताएगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement