Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RR vs CSK मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आईपीएल 2026 के तीसरे मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :March 30, 2026 at 6:35 PM
Modified at :March 30, 2026 at 6:35 PM
RR vs CSK मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आईपीएल 2026 के तीसरे मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

RR vs CSK का मैच काफी जबरदस्त होने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 मार्च को खेला जाएगा और इसके लिए गुवाहाटी का स्टेडियम तैयार है। राजस्थान और चेन्नई की टीमें आज बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लेकिन मौसम इस मैच में रुकावट का कारण बन सकता है, क्योंकि मौसम विभाग द्वारा बारिश की आशंका जताई गई है।

यह राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड भी है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान टीम का प्रैक्टिस सेशन भी रोक दिया गया था। खबर यह भी है कि बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो सकता है, लेकिन चलिए देखते हैं कि शाम को गुवाहाटी में मौसम के हालात कैसे रहते हैं।

कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम?

टॉस शाम 7 बजे होगा और इसके आधे घंटे बाद, यानी साढ़े 7 बजे मैच शुरू होगा। इस दौरान 15 से 20 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। रात 9 बजे के बाद बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इससे यह उम्मीद की जा सकती है कि मैच पूरे 40 ओवर शायद ना हो और DLS नियम के जरिए मैच का फैसला निकले।

मैच के दौरान हर घंटे बारिश के कितने प्रतिशत आसार?

  • शाम 6 बजे: 29 प्रतिशत
  • शाम 7 बजे: 20 प्रतिशत
  • रात 8 बजे: 20 प्रतिशत
  • रात 9 बजे: 40 प्रतिशत
  • रात 10 बजे: 20 प्रतिशत
  • रात 11 बजे: 20 प्रतिशत

बारिश के चलते क्या पिच करेगी हरकत?

बारिश के चलते हवा में नमी और शाम को गिरने वाली ओस को देखते हुए टॉस की भूमिका और अधिक अहम हो जाती है। अगर बारिश के कारण पिच को लंबे समय तक ढककर रखा जाता है, तो मैच शुरू होने पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

अभी तक दोनों टीमों में रही है कड़ी टक्कर

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 16 मैच चेन्नई ने और 15 मैच राजस्थान ने जीते हैं। यानी मुकाबला काफी बराबरी का होने वाला है। जो भी टीम आज अच्छा खेल दिखाएगी, वही मैच जीतेगी। उम्मीद यही है कि शाम को सात बजे से मौसम ठीक रहे, ताकि पूरे मैच का आनंद लिया जा सके।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.