RR vs DC Dream11 Prediction, मैच 43, आईपीएल 2026

RR vs DC के IPL 2026 के 43वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (RR vs DC) खेला जाएगा। राजस्थान की टीम अपने होम ग्राउंड जयपुर में खेलेगी और हाल ही में बड़ी रन चेज करने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। टीम ना सिर्फ मैच हार रही है बल्कि बड़े अंतर से हार रही है, जिससे उन पर दबाव साफ नजर आ रहा है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।
RR vs DC: मैच डिटेल्स
- मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2026, मैच 43
- तारीख: 1 मई 2026 (शुक्रवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
RR vs DC: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 15-15 मैच जीते हैं, जिससे यह मुकाबला पूरी तरह बराबरी का नजर आता है।
RR vs DC: पिच रिपोर्ट
जयपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां हाल के मैच में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।
दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
RR vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा। (इम्पैक्ट प्लेयर – रवि बिश्नोई)
दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमिसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन। (इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा)
RR vs DC Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: केएल राहुल, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नीतिश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, टी नटराजन
कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || कप्तान की दूसरी पसंद: रविंद्र जडेजा
उप कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || उप कप्तान की दूसरी पसंद: यशस्वी जायसवाल
RR vs DC Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: केएल राहुल, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नीतिश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव, नांद्रे बर्गर
कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: डोनोवन फरेरा
उप कप्तान की पहली पसंद: यशस्वी जायसवाल || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ध्रुव जुरेल
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.