Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SA vs NZ Dream11 Prediction, सेमीफाइनल 1, टी20 वर्ल्ड कप 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 4, 2026 at 2:14 PM
Modified at :March 4, 2026 at 2:14 PM
SA vs NZ Dream11 Prediction, सेमीफाइनल 1, टी20 वर्ल्ड कप 2026

SA vs NZ के टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच में इन धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुका है, जहां से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है। अब आखिरी तीन मुकाबले तय करेंगे कि इस बार चैंपियन कौन बनेगा। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और इस बार प्रोटियाज उस अधूरे सपने को पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतर रही है।

दक्षिण अफ्रीका इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है और पहले सेमीफाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भी आमने-सामने आई थीं, जहां दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया था।

SA vs NZ: मैच डिटेल्स

  • मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026, पहला सेमीफाइनल
  • तारीख: 4 मार्च 2026, बुधवार
  • समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

SA vs NZ: हेड टू हेड

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 7 मैचों में जीत मिली है।

SA vs NZ: पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच भारत के सबसे अच्छे बल्लेबाजी विकेटों में से एक मानी जाती है। इसी मैदान पर पिछले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

इस मैदान पर ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे टॉस काफी अहम हो सकता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाज यहां खुलकर शॉट खेल सकते हैं, जबकि गेंदबाजों के लिए रन रोकना मुश्किल रहता है।

SA vs NZ: संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन।

SA vs NZ Dream11 (टीम 1)

SA vs NZ Dream11 Team 1

विकेटकीपर: रायन रिकल्टन, टिम साइफर्ट

बल्लेबाज: डेवाल्ड ब्रेविस, रचिन रविंद्र

ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, मार्को जान्सेन

गेंदबाज: कगिसो रबाडा, मैट हेनरी

कप्तान की पहली पसंद: ऐडन मार्करम || कप्तान की दूसरी पसंद: कॉर्बिन बॉश

उप कप्तान की पहली पसंद: ग्लेन फिलिप्स || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रायन रिकेल्टन

SA vs NZ Dream11 (टीम 2)

SA vs NZ Dream11 Team 2

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, फिन ऐलन

बल्लेबाज: डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, रचिन रविंद्र

ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश

गेंदबाज: लुंगी एनगिडी, लोकी फर्ग्यूसन

कप्तान की पहली पसंद: ग्लेन फिलिप्स || कप्तान की दूसरी पसंद: डेवाल्ड ब्रेविस

उप कप्तान की पहली पसंद: मिचेल सैंटनर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल सैंटनर

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.