Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में भारत; बांग्लादेश और मालदीव से होगी भिड़ंत

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 22, 2026 at 6:09 PM
Modified at :April 22, 2026 at 6:09 PM
सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में भारत; बांग्लादेश और मालदीव से होगी भिड़ंत

25 मई से सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 खेली जाएगी।

भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में बांग्लादेश और मालदीव के साथ रखा गया है। यह ड्रॉ बांग्लादेश के ढाका स्थित सैफ सचिवालय में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई से 6 जून 2026 तक गोवा के मडगांव में किया जाएगा।

ग्रुप ए में नेपाल, श्रीलंका और भूटान शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के सभी मुकाबले पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव में खेले जाएंगे।

यह दूसरी बार होगा जब भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2016 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित संस्करण में ब्लू टाइग्रेस ने अपना चौथा खिताब जीता था। वहीं, गोवा दूसरी बार किसी सैफ टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 1999 में पुरुष सैफ चैंपियनशिप भी पीजेएन स्टेडियम में आयोजित हुई थी, जहां भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ड्रॉ के लिए सीडिंग 21 अप्रैल को जारी नवीनतम फीफा महिला विश्व रैंकिंग के आधार पर की गई। भारत (69वें) और नेपाल (87वें) को पॉट 1 में रखा गया, जबकि बांग्लादेश (112वें) और श्रीलंका (162वें) पॉट 2 में थे। भूटान (164वें) और मालदीव (167वें) पॉट 3 में शामिल थे।

भारत सैफ महिला चैंपियनशिप का सबसे सफल टीम है, जिसने 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में कुल पांच बार खिताब जीता है। वहीं, बांग्लादेश ने 2022 और 2024 के पिछले दो संस्करण अपने नाम किए हैं।

सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 – फाइनल ड्रॉ

  • ग्रुप ए: नेपाल, श्रीलंका, भूटान
  • ग्रुप बी: भारत (मेजबान), बांग्लादेश, मालदीव

स्थान: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव, गोवा

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.