Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में संजू सैमसन की पांच सबसे अच्छी पारियां

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 3, 2026 at 4:39 PM
Modified at :April 3, 2026 at 4:39 PM
Sanju Samson, संजू सैमसन

(Courtesy : IPL)

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

संजू सैमसन ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए किया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं।

2016 में संजू दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम में शामिल हुए और टीम के लिए अपने दो सीजन में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिसके बाद 2018 में वह वापिस राजस्थान रॉयल्स में आ गए। इसके बाद वह 2021 में राजस्थान के कप्तान बने, उन्होंने राजस्थान को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें, रॉयल्स के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा 4000+ रन बनाए हैं।

सैमसन ने आईपीएल इतिहास में कुल 178 मैच खेले हैं जिसमें 30.78 की औसत से 4710 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने 88 कैच और 17 स्टम्पिंग्स की हैं।

1. 119* रन vs पंजाब किंग्स (2021)

कप्तान के तौर पर खेली गई यह पारी उनकी सबसे पहली पारी है। 63 गेंदों में 119 रन बनाते हुए उन्होंने हर तरफ शॉट लगाए—कभी कवर ड्राइव, तो कभी लंबे छक्के। उस शतक ने उनकी लीडरशिप को साबित किया। उन्होंने कप्तान के रूप में अपने पहले ही मैच में शतक बनाकर इतिहास रच दिया। यह उनके आईपीएल करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है।

2. 102 रन vs राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2017)

Sanju Samson celebrates his maiden IPL hundred
Sanju Samson. (Image Source: BCCI)

सैमसन ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 102 रन बनाए और पूरी पारी के दौरान रन गति को शानदार तरीके से संभाले रखा। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही, दिल्ली के लिए खेलते हुए यह उनके IPL करियर का पहला शतक था।

3. 102* रन vs सनराइजर्स हैदराबाद (2019)

2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में परिस्थिति आसान नहीं थी। विकेट गिर रहे थे और टीम दबाव में थी। संजू ने तब 55 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली और राजस्थान को जीत दिलाई। इसी के चलते ये पारी उनकी खास पारियों में से एक है।

4. 92 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2018)

RCB के खिलाफ 2018 में खेली गई यह पारी पूरी तरह से आक्रामक क्रिकेट की मिसाल थी। शुरुआत से ही सैमसन ने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। हर गेंद बाउंड्री के लिए ही जा रही थी , उन्होंने 45 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के शामिल थे। संजू ने इस मैच का रुख पलट दिया और टीम को अकेले दम पर मैच जीताया। उस दिन दर्शकों को एक शानदार पारी देखने को मिली।

5. 82* रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2024)

Sanju Samson
Sanju Samson. (Image source: IPL)

संजू ने इस मुकाबले में शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 82 रन बनाए। उन्होंने शुरुआत संभलकर की और सेट होने के बाद RCB के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया।

मिडिल ओवर्स में पारी को कंट्रोल करने के बाद, डेथ ओवर्स में उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन जोड़े। उनकी इस नाबाद पारी ने राजस्थान रॉयल्स को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.