SL vs IND Dream11 Prediction, पहला टेस्ट, भारत का श्रीलंका दौरा 2026

SL vs IND के पहले टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल में खेला जाएगा। भारत लंबे समय बाद श्रीलंकाई जमीन पर टेस्ट मुकाबला खेलने उतरेगा। यह टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
भारत की टीम में जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। वहीं श्रीलंका को कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की कमी खलेगी। दोनों टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में Dream11 टीम चुनना काफी अहम रहेगा।
SL vs IND: मैच डिटेल्स
- मैच: श्रीलंका बनाम भारत, पहला टेस्ट, भारत का श्रीलंका दौरा 2026
- तारीख: 15-19 अगस्त 2026 (शनिवार-बुधवार)
- समय: सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
SL vs IND: हेड टू हेड
श्रीलंका और भारत के बीच अब तक 46 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 7 मुकाबलों में सफलता मिली है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
SL vs IND: पिच रिपोर्ट
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में बल्लेबाजों के लिए अच्छी रह सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच के टूटने की संभावना है और गेंद की उछाल भी असमान हो सकती है।
इस मैच में तीसरे दिन से स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना के चलते तेज गेंदबाजों को भी परिस्थितियों से मदद मिल सकती है। इस मैदान पर पारी के अंत में बल्लेबाजी करना मुश्किल भी माना जाता है।
SL vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: निशान मदुश्का, लहिरू उदारा, दिनेश चंडीमल, कमिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सूर्यबंडारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
SL vs IND Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, दिनेश चंडीमल
बल्लेबाज: शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, धनंजय डी सिल्वा, कमिंदु मेंडिस, रमेश मेंडिस
गेंदबाज: कुलदीप यादव, प्रभात जयसूर्या
कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: रमेश मेंडिस
उप कप्तान की पहली पसंद: धनंजय डी सिल्वा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कुलदीप यादव
SL vs IND Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, निरोशन डिकवेला
बल्लेबाज: शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल,
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, धनंजय डी सिल्वा, कमिंदु मेंडिस
गेंदबाज: लहिरू कुमारा, कुलदीप यादव, प्रभात जयसूर्या
कप्तान की पहली पसंद: रविंद्र जडेजा || कप्तान की दूसरी पसंद: यशस्वी जायसवाल
उप कप्तान की पहली पसंद: कमिंदु मेंडिस || उप कप्तान की दूसरी पसंद: केएल राहुल
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.