क्या स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप? जानिए आखिर क्या है सच्चाई

(Courtesy : Getty Images)
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पिछले साल नवंबर में टूट गई थी।
पिछले साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबरों ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद दोनों के बीच पैचअप की अटकलें तेज हो गई हैं।
बता दें हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों परिवारों को एक साथ देखा गया, जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या है खास?
सामने आए इस नए वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास, पलाश मुच्छल की बहन और उनके पति मिथुन के साथ नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर पलक मुच्छल को श्रीनिवास जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर खाना खाया। परिवारों के बीच इस तरह की मुलाकात और सम्मान ने फैंस के बीच सुलह की उम्मीदें जगा दी हैं।
शादी से ठीक पहले टूटा था रिश्ता

गौरतलब है कि पिछले साल दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन ऐन वक्त पर स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी को टालना पड़ा था। इसके बाद पलाश के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई। कुछ दिनों बाद पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे, जिसके चलते यह शादी रद्द हो गई।
हालांकि, पलाश के परिवार ने इन दावों का लगातार खंडन किया था, लेकिन बाद में स्मृति और पलाश दोनों ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर अपने रास्ते अलग होने की पुष्टि कर दी थी।
फैंस के बीच छिड़ी बहस: नया या पुराना वीडियो?
इस नए वीडियो के सामने आने के बाद फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे दोनों के बीच पैचअप का पक्का संकेत मान रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है। फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
क्रिकेट पर है मंधाना का पूरा फोकस
इन सभी निजी अटकलों के बीच स्मृति मंधाना का पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर केंद्रित है। हाल ही में WPL 2026 में मंधाना का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 53.86 की शानदार औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रहीं।
उनकी इसी शानदार बल्लेबाजी के दम पर RCB ने खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा, पिछले साल उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बीसीसीआई महिला प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.