Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में कितने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगी बोली? जानिए सोल्ड और अनसोल्ड रहने वाले सभी प्लेयर्स की लिस्ट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 13, 2026 at 8:46 PM
Modified at :March 13, 2026 at 8:46 PM
द हंड्रेड ऑक्शन में कितने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगी बोली? जानिए सोल्ड और अनसोल्ड रहने वाले सभी प्लेयर्स की लिस्ट

द हंड्रेड ऑक्शन के लिए 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ था।

द हंड्रेड 2026 का ऑक्शन चर्चा में है, क्योंकि भारतीय मूल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदकर सबको चौंका दिया। मगर अबरार ऐसे अकेले पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं हैं, जिन पर नीलामी में बहुत ऊंची-ऊंची बोली लगी है। पहले 11 मार्च को महिला क्रिकेटरों का ऑक्शन हुआ था, वहीं गुरुवार, 12 मार्च को पुरुष क्रिकेटरों की नीलामी हुई।

ऑक्शन में कुल 8 टीमों ने बोली लगाई और प्रत्येक टीम रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद 2.05 मिलियन पाउंड्स का सैलरी कैप लेकर मैदान में उतरी थी। 700 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से सिर्फ 243 क्रिकेटरों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया था।

इस सूची में जो रूट, एडन मार्करम, फाफ डु प्लेसिस और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गजों के नाम शामिल रहे। हर एक टीम 14-16 खिलाड़ी खरीद सकती थी ऑलराउंडर जेम्स कोल्स ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें लंदन स्पीरिट ने करीब 4.81 करोड़ रुपये में खरीदा। MI लंदन ने भी खूब सारा पैसा लुटाया, जिसने टॉम करन पर करीब 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

ऑक्शन में कई सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी चर्चा का केंद्र बने। तो चलिए उन सभी पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं, जिनके ऊपर द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में बोली लगी। इनमें से कुछ को खरीदार मिला और कुछ खिलाड़ियों पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में सोल्ड और अनसोल्ड रहने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट

Abrar Ahmed of Pakistan
Abrar Ahmed. (Image Source: Asian Cricket Council)

नीलामी से पहले की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कोई भी भारतीय फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाएगी। नीलामी में कुल 16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ था, इनमें फातिमा सना और सादिया इकबाल, 2 महिला क्रिकेटर रहीं और ये दोनों ही अनसोल्ड रहीं।

14 पुरुष क्रिकेटरों में शादाब खान, हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर जैसे बड़े नाम शामिल थे। मगर 14 पाकिस्तानी पुरुष क्रिकेटरों में से सिर्फ 2 पर ही बोली लगी।

सनराइजर्स लीड्स ने स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद पर करीब 2.34 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करने के लिए SRH की जमकर आलोचना भी हो रही है। दूसरी ओर बर्मिंघम फीनिक्स ने उस्मान तारिक पर 1.72 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं शाहीन अफरीदी ने अपना बेस प्राइस एक लाख पाउंड्स रखा था, लेकिन उन्होंने नीलामी से नाम वापस ले लिया था।

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में बिकने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट

  • अबरार अहमद – 2.34 करोड़ – सनराइजर्स लीड्स
  • उस्मान तारिक – 1.72 करोड़ – बर्मिंघम फीनिक्स

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट

  • हारिस रऊफ
  • शादाब खान
  • सईम अयूब
  • मोहम्मद नवाज
  • नसीम शाह
  • मोहम्मद आमिर
  • जमान खान
  • इमाद वसीम
  • उसामा मीर
  • आकिफ जावेद
  • सलमान मिर्जा

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.