Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

सौरभ गांगुली : एटीके और मोहन बागान इंडियन फुटबॉल को आगे ले जाएंगे

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 17, 2020 at 9:04 PM
Modified at :January 17, 2020 at 9:04 PM
सौरभ गांगुली : एटीके और मोहन बागान इंडियन फुटबॉल को आगे ले जाएंगे

प्रिंस ऑफ कोलकाता कहे जान वाले इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने इंडिया के दो सबसे बड़े क्लब मोहन बागान और एटीके के एक होने पर खुशाी जताई है।

[KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] इंडिया के दो सबसे बड़े क्लब मोहन बागान और एटीके ने गुरुवार को एक होने की घोषणा की। एटीके के मालिकाना हक वाली कंपनी आरपीएसजी ग्रुप ने मोहन बागान में मेजोरटी शेयर हासिल किए हैं। नए क्लब के नाम की घोषणा अभीतक नहीं की गई है, लेकिन यह बताया गया है कि इसमें दोनों क्लबों के ब्रैंड नेम का इस्तेमाल किया जाएगा। क्लब में आरपीएसजी ग्रुप के 80 परसेंट शेयर होंगे जबकि मोहन बागान के मालिकाना हक वाली कंपनी मोहन बागान फुटबॉल क्लब (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के पास 20 परसेंट शेयर होंगे। [embed]https://www.youtube.com/watch?v=BEBfZgmM6-g[/embed] सौरभ गांगुली ने यह घोषणा होने के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सौरभ गांगुली ने लिखा, "बंगाल फुटबॉल के लिए यह एक बहुत बड़ी पार्टनरशिप है। मुझे कोई शक नहीं है कि एटीके और मोहन बागान इंडियन फुटबॉल को आगे ले जाएंगे।" एटीके 2014 में अस्तित्व में आया था और सौरभ गांगुली इसके सहमालिकों में से एक हैं। दूसरी ओर, मोहन बागान साल 1889 में बना था और दुनिया के सबसे पुराने क्लबों में से एक है। यह क्लब आई-लीग में खेलता और फिलहाल, टेबल के टॉप पर चल रहा है। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS]

बाईचुंग भूटिया ने भी इस डील पर अपनी प्रतिक्रिया दी

सौरभ गांगुली के अलावा, इंडियन फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने भी इस डील का स्वागत किया। उन्होंने माना कि इस डील से इंडियन फुटबॉल को काफी फायदा होगा। भूटिया ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि मोहन बागान को एक बढ़िया खरीदार मिल रहा है, लेकिन टीम के रंग, नाम और लोगो को बनाए रखना चाहिए। क्लब का बहुत पुराना इतिहास है और यह अच्छा है कि आरपीएसजी उसे खरीद रहा है क्योंकि वह एक बहुत प्रोफेशनल कम्पनी है। मुझे उम्मीद है कि वे मोहन बागान के रंग, लोगो और जर्सी का उपयोग करेंगे।" [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] "वैसे मैंने ही संजीन गोयनका को सलाह दी थी कि वे मोहन बागान को खरीदें और दोनों क्लबों को एकसाथ चलाएं। मैंने पहली बार उनसे यही कहा था, उस समय पैसों को लेकर कुछ दिक्कतें थी और एटीके को लगा यह बहुत ज्यादा है। हालांकि, अंत में हमें यह डील देखने को मिली।" नया क्लब इस साल जून में बनेगा और 2020-21 सीजन से आईएसएल और अन्य बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.