Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE और US टाइटल एक ही समय पर जीतने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

Published at :May 11, 2024 at 11:44 PM
Modified at :May 11, 2024 at 11:44 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


पिछले कुछ सालों में केवल कुछ ही सुपरस्टार्स ऐसे रहे हैं जो एक साथ दो चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए हैं।

WWE के साथ काम करते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनना एक रेसलर को काफी लोकप्रिय बना देता है। वहीं अगर एक चैंपियनशिप के साथ-साथ दूसरा भी जीत जाए तो करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में समय नहीं लगता। बता दें इस कंपनी के इतिहास में कई भाग्यशाली रेसलर रहे हैं, जिन्होंने एक ही समय पर दो चैंपियनशिप अपने पास रखा है। 

लेकिन अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ-साथ यूएस चैंपियनशिप को जीतने का कारनामा केवल एक ही सुपरस्टार कर पाया है। WWE टाइटल पहली बार 1963 में NWA में पेश किया गया था। जबकि 12 साल बाद 1975 में, NWA ने यूएस चैंपियनशिप की शुरुआत की जो इतने सालों बाद भी WWE का हिस्सा है।

WWE के इतने लंबे इतिहास में वैसे तो कई चैंपियन बने हैं लेकिन बहुतों को डबल चैंपियन बनने का मौका नहीं मिला है। विशेय़कर, एक चैंपियनशिप अपने पास रखते हुए, यूएस चैंपियन जीतने की उपलब्धि अब तक केवल एक ही सुपरस्टार करने में कामयाब हो पाया है।

एक ही समय पर WWE और US टाइटल जीतने वाले सुपरस्टार

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस वर्तमान में एकमात्र सुपरस्टार हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन रहते हुए यूएस चैंपियन जीतने का कारनामा किया था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले और एकमात्र रेसलर हैं। उस समय वह हील कैरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे और अथॉरिटी का हिस्सा थे।

बता दें रेसलमेनिया 30 में रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया था और WWE वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम किया था।

इसके बाद उन्हें नाइट ऑफ चैंपियंस 2015 में एक ही समय में WWE और यूएस टाइटल जीतने का खास मौका मिला। उस इवेंट में सैथ रॉलिन्स ने जॉन सीना को हराकर डबल चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी और अब तक उनके अलावा ऐसा और कोई नहीं कर पाया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement