WWE SummerSlam 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

(Courtesy : WWE)
गर्मियों में होने वाले WWE के सबसे बड़े इवेंट में कई धमाकेदार चीजें होने की उम्मीद है।
WWE समरस्लैम (SummerSlam) साल में होने वाले सबसे बड़े प्रो रेसलिंग इवेंट्स में से एक है और 2024 में इसका 37वां संस्करण क्लीवलैंड में आयोजित होने वाला है। ये गर्मियों में होने वाला WWE का सबसे बड़ा इवेंट है और यही कारण है कि इन दिनों कई दिलचस्प स्टोरीलाइन को रुप देने में कंपनी जुटी हुई है।
इस आगामी इवेंट के लिए जिस तरह के मैचों का अभी तक ऐलान किया गया है, उससे साफ पता चलता है कि WWE इस इवेंट को बहुत बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है। इसके अलावा समरस्लैम में काफी धमाकेदार रिटर्न भी देखने को मिलते हैं, वहीं कुछ चौंकाने वाली चीजों के होने की संभावना भी है। यही कारण है कि फैंस बेसब्री से इस इवेंट के होने का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको SummerSlam 2024 में मौजूद रहने वाले सभी सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं।
ये सुपरस्टार्स SummerSlam 2024 का होंगे हिस्सा:
- ड्रू मैकइंटायर
- सैथ रॉलिंस
- सीएम पंक
- लिव मॉर्गन
- रिया रिप्ले
- डेमियन प्रीस्ट
- गुंथर
- कोडी रोड्स
- एलए नाइट
- लोगान पॉल
- बेली
- निया जैक्स
- सोलो सिकोआ
- सैमी जेन
- ब्रॉन ब्रेकर
बता दें इन सुपरस्टार्स के अलावा जैकी रेडमंड, बिग ई, माइकल कोल, पैट मैक्एफी, वेड बैरेट और सैम रॉबर्ट्स प्री-शो में दिखाई देंगे। वहीं द मिज, गर्मियों के सबसे बड़े इवेंट SummerSlam 2024 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ स्टार्स की WWE में वापसी या चौंकाने वाली उपस्थिति देखने को मिल सकती है।
WWE SummerSlam 2024 मैच कार्ड:
- वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप: डेमियन प्रीस्ट (चैंपियन) बनाम गुंथर
- WWE विमेंस चैंपियनशिप: बेली (चैंपियन) बनाम निया जैक्स
- विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप: लिव मॉर्गन (चैंपियन) बनाम रिया रिप्ले
- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप: कोडी रोड्स (चैंपियन) बनाम सोलो सिकोआ
- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप: लोगन पॉल (चैंपियन) बनाम एलए नाइट
- WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप: सैमी जेन (चैंपियन) बनाम ब्रॉन ब्रेकर
- सीएम पंक बनाम ड्रू मैकइंटायर (स्पेशल गेस्ट रेफरी सैथ रॉलिन्स)
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल