WWE वर्ल्ड हैवीवेट और यूनिवर्सल दोनों चैंपियनशिप जीतने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

अब तक सिर्फ चार ही सुपरस्टार ये दोनों चैंपियनशिप जीत पाए हैं।
WWE वर्ल्ड हैवीवेट और यूनिवर्सल चैंपियनशिप WWE की दो सबसे प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप हैं। कई रेसलर का सपना होता है कि वो कंपनी में इन दो चैंपियनशिप में से किसी एक को जीते। हालांकि, कुछ रेसलर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने इन दोनों टाइटल को अपने नाम किया है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन चार WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों जीते हैं।
इन सुपरस्टार्स ने WWE के दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप को किया है अपने नाम:
रोमन रेंस
रोमन रेंस WWE वर्ल्ड हैवीवेट और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों को एक साथ जीतने वाले पहले सुपरस्टार हैं। रेंस चार बार WWE चैंपियन और दो बार यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं। बता दें रेंस ने सर्वाइवर सीरीज 2015 में चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में डीन एम्ब्रोज को हराकर अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद उन्होंने समरस्लैम 2018 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपना पहला यूनिवर्सल टाइटल जीता।
रेसलमेनिया 38 में, रोमन ने ब्रॉक लैसनर को विनर्स टेक्स ऑल मैच में हराया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप दोनों को एक साथ जीतने वाले पहले रेसलर बन गए। इसके बाद उन्होंने इन दोनों टाइटल को एक साथ जोड़ा, जिसे अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का नाम दिया गया।
ब्रॉक लेसनर
ब्रॉक लेसनर WWE वर्ल्ड हैवीवेट और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों जीतने वाले दूसरे रेसलर हैं। वह सात बार WWE चैंपियन और तीन बार यूनिवर्सल चैंपियन जीतने में सफल रहे हैं। समरस्लैम 2002 में द रॉक को हराकर लेसनर ने अपनी पहली WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। इसके साथ ही वह कंपनी के सबसे कम उम्र के WWE चैंपियन बन गए थे। वहीं उन्होंने रेसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को हराकर अपनी पहली यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती, और 504 दिनों तक चैंपियन बने रहे।
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस ये दोनों टाइटल जीतने वाले तीसरे रेसलर हैं। रॉलिन्स दो बार WWE चैंपियन और दो बार यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके हैं। रॉलिंस ने रेसलमेनिया 31 में अपने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करके अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीती। बता दें वह किसी मैच के दौरान कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने वाले पहले रेसलर थे और रेसलमेनिया में कैश-इन करने वाले भी पहले रेसलर थे। इसके बाद रॉलिंस ने रेसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपनी पहली यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती।
ब्रे वायट
ब्रे वायट ये दोनों टाइटल जीतने वाले चौथे रेसलर थे। व्याट एक बार WWE चैंपियन और दो बार यूनिवर्सल चैंपियन बने। ब्रे वायट ने 2017 में एलिमिनेशन चैंबर मैच में अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीती। इसके बाद उन्होंने क्राउन ज्वेल 2019 में द फीन्ड के रूप में सैथ रॉलिंस को हराकर अपनी पहली यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.